Sunday, Jul 12 2026 | Time 16:59 Hrs(IST)
खेल


अरुण चपराना की शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से कोलाज क्रिकेट क्लब जीता

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) कोलाज क्रिकेट क्लब ने शानदार टीम प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट (पंजीकृत) के ग्रुप ए लीग मुकाबले में जेमिनी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में शामिल यह प्रतियोगिता इस वर्ष अपने 51वें संस्करण में आयोजित की जा रही है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिनी सी.सी. ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल ने शानदार नेतृत्व करते हुए 38 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्हें अद्वित्य पोपली (48 रन) का अच्छा साथ मिला, जबकि समर्थ सिंह ने पारी की शुरुआत में 40 रन का योगदान दिया। कोलाज सी.सी. की ओर से अरुण चपराना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि रजनीश दादर ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलाज सी.सी. को अभय चौहान (48 रन) और सिद्धांत जून (42 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि जेमिनी सी.सी. ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।
अंततः मैच का फैसला एक शानदार अविजित साझेदारी ने किया। अरुण चपराना ने अपने ऑलराउंड खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 37 रन बनाए, जबकि मनीष सहरावत ने नाबाद 24 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन तक पहुंचाकर 11 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। जेमिनी सी.सी. की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने 2 विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा, जबकि अर्जुन रेक्सवाल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।
पुरस्कार गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (पंजीकृत) के महासचिव विशाल कात्याल, निदेशक अजय शर्मा और प्रसिद्ध खेल कमेंटेटर मनोज दत्त द्वारा प्रदान किए गए।
मैन ऑफ द मैच: अरुण चपराना (नाबाद 37 रन एवं 2 विकेट)
फाइटर ऑफ द मैच: सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल (38 गेंदों पर 67 रन)
राज
वार्ता
More News

आईसीसी ने सौरव,अंजुम और पीटरसन को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया

12 Jul 2026 | 4:00 PM

दुबई, 12 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने क्रिकेट जगत की तीन सबसे मशहूर हस्तियों - सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन - को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया है।.

see more..

एनआरएआई ने हांग्जो वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स से पहले एलीट राष्ट्रीय शिविर की घोषणा की

12 Jul 2026 | 3:43 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई, (वार्ता) नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने रविवार को एक हाई-परफॉर्मेंस राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर शुरू करने की घोषणा की। यह कैंप चीन के हांग्जो में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप और आइची-नागोया एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम के लिए एक अहम शुरुआत होगी।.

see more..

ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलना ‘अविश्वसनीय’ अनुभव था: हैरी केन

12 Jul 2026 | 1:33 PM

मियामी,(अमेरिका) 12 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलना अनोखा और ‘अविश्वसनीय’ अनुभव था। ट्रम्प ने सप्ताह की शुरुआत में पत्रकारों को बताया था कि वह हैरी केन के साथ गोल्फ खेल चुके हैं । उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि केन एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैंने उनके साथ गोल्फ खेला है और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह एक अच्छे गोल्फर भी हैं। वह वास्तव में बहुत अच्छे हैं।”.

see more..

दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 वर्ष की आयु में निधन

12 Jul 2026 | 12:32 PM

केप टाउन, 12 जुलाई (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की फुटबॉल टीम को विश्व कप के राउंड ऑफ 32 तक पहुंचाने वाले मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एडम्स ने दक्षिण अफ्रीका के तीन ग्रुप मैचों में से दो में शुरुआती लाइनअप में जगह बनाई और 24 जून को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-0 की जीत में बेंच से मैदान पर उतरे, जिसने इतिहास में पहली बार नॉकआउट राउंड में उनकी जगह पक्की कर दी। जब 28 जून को कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर हुआ तब वह एक अप्रयुक्त स्थानापन्न खिलाड़ी थे।.

see more..

नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड के पहले गोल में गेंद तार से नहीं टकराई: फीफा

12 Jul 2026 | 12:12 PM

मियामी (अमेरिका) 11 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने कहा है कि इस बात का "कोई साक्ष्य नहीं" है कि इंग्लैंड द्वारा नॉर्वे के खिलाफ विश्वकप क्वार्टर फाइनल में 2-1 से मिली जीत में बराबरी का गोल करने से पहले गेंद किसी ओवरहेड तार से टकराई थी। शनिवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मैच के पहले हाफ के अंत में, इंग्लैंड के जूड बेलिंघम द्वारा बराबरी का गोल करने से कुछ ही समय पहले, एक गोल किक मैदान के ऊपर लगे तार से टकरा गई। नियम के अनुसार, यदि गेंद को तार से टकराते हुए देखा गया होता, तो खेल रोक दिया जाता और गेंद पर कब्जा निर्धारित करने के लिए ड्रॉप बॉल का उपयोग किया जाता।.

see more..