Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:16 Hrs(IST)
खेल


एशियन रिले चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के भारतीय दल में गुरिंदरवीर सिंह शामिल

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने चीन के शहर शांग्यू में 20 और 21 जून को होने वाली एशियन रिले चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के लिए 29 सदस्यीय भारतीय दल में पुरुषों की 100मी दौड़ के राष्ट्रीय रिकार्डधारी गुरिंदरवीर सिंह भी शामिल किया हैं।
एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय टीम चीन में होने वाले सभी छह रिले स्पर्धााओं में हिस्सा लेगी।
उन्होंने कहा, "चीन में होने वाली यह प्रतियोगिता एथलीटों के लिए कॉन्टिनेंटल लेवल पर अपनी काबिलियत दिखाने का एक अच्छा मौका होगी।
एशियन रिले चैंपियनशिप का तीसरा एडिशन चंडीगढ़ में होगा। यह कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता हाल ही में हांगकांग में हुई एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन काउंसिल की बैठक में भारत को सौंपी गई थी।
अध्यक्ष बहादुर सिंह ने कहा, यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल प्रेमियों को अपनी धरती पर ही टॉप एथलीटों को खेलते हुए देखने का मौका देगी।"
चीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ होगी। साथ ही महिलाओं की 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ भी होगी। भारतीय टीम मिक्स्ड 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ में भी हिस्सा लेगी।
2026 एशियाई रिले के लिए भारतीय टीम: पुरुष (4x400 मीटर और मिश्रित 4x400 मीटर रिले): तीर्थेश पी शेट्टी, अविनाश कुमार, सेतु मिश्रा, निहाल विलियम, एस संतोष, रिंस जोसेफ, सूरज अलगर राजा, मोहित कुमार, बराथ श्रीधर (4x400 मीटर और मिश्रित 4x400 मीटर रिले)। पुरुष (4x100 मीटर और मिश्रित 4x100 मीटर रिले): अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह, हर्ष संतोष
राउत, प्रणव प्रमोद गौरव, रागुल कुमार गणेश कुमार, सेंथिल कुमार तमिलरासु
महिला (4x400 मीटर और मिश्रित 4x00 मीटर रिले): रशदीप कौर, पूवम्मा एमआर, अंसा बाबू, विजयकुमारी जीके, सलोनी नागर, नीरू पाठक, सुभा वी, गौरीनंदना। (4x400 मीटर और मिश्रित 4x00 मीटर रिले) महिला (4x100 मीटर और मिश्रित 4x100 मीटर रिले)। नित्या गंधे, तमन्ना, स्नेहा एसएस, सुदेशना शिवंकर, अबिनया राजराजन (4x100 मीटर और मिश्रित 4x100 मीटर रिले)।
राम
वार्ता
More News

मंधाना और शेफाली के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया

17 Jun 2026 | 10:46 PM

लीड्स, 17 जून (वार्ता) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 115 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने महिला टी 20 विश्व कप में ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड्स को बुधवार को 95 रन से हरा दिया। .

see more..

गिल और किशन के शतक, भारत को 2-0 की अपराजेय बढ़त

17 Jun 2026 | 9:44 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की लाजवाब साझेदारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में बुधवार को 170 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में .

see more..