Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:56 Hrs(IST)
खेल


स्पेन के वैकल्पिक खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में टीम को दिलाई जीत

आर्लिंगटन, (टेक्सास) 07 जुलाई (वार्ता) फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में स्पेन ने सोमवार रात क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 1-0 से हरा दिया। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में उतरे मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में नाटकीय गोल दागकर अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया। मैच की शुरुआत आक्रामक रही और दोनों टीनों ने गोल करने के प्रयास किये, लेकिन वे विफल रहे। दूसरे हॉफ मे कड़ा और तनावपूर्ण मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्पेन के दो स्थानापन्न खिलाड़ियों ने मिलकर मैच का एकमात्र गोल दाग दिया। फेरान टोरेस ने मेरिनो को पास दिया और उन्होंने पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा को छकाते हुए निचले शॉट से गोल दाग दिया । इससे पहले, मिकेल ओयार्जाबल ने स्पेन को बढ़त दिलाने का एक शानदार मौका गंवा दिया था, जिसके बाद रोनाल्डो - जिन्होंने मैच से पहले कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा - के एक प्रयास को उनाई सिमोन ने शानदार तरीके से रोक दिया, और कोस्टा ने एलेक्स बाएना के शॉट को अपनी उंगलियों के सिरे से बचाकर गोल होने से रोक दिया।
हाफ टाइम से पहले साइमन ने रोनाल्डो को एक बार फिर गोल करने से रोका और नूनो मेंडेस के शॉट के डिफ्लेक्ट होने से क्रॉसबार पर गेंद लगी, जिसके बाद दूसरे हाफ में कुछ ही स्पष्ट मौके मिले और मैच का फैसला मेरिनो के शानदार फिनिश से हुआ।
स्पेन अब शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम से भिडेगा।
राम
वार्ता
More News

भारतीय जूनियर वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 7:53 PM

नोएडा, 07 अगस्त (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार शुरुआत की। परिष्मिता गोगोई और तितली माजी ने देश के लिए मेडल जीतने वाला प्रदर्शन किया।.

see more..

पंजाब के गुरसेवक सिंह का पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

07 Aug 2026 | 7:26 PM

चंडीगढ़, 07 अगस्त (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी के फॉरवर्ड गुरसेवक सिंह का एशियन हॉकी फेडरेशन के जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित की जाएगी।.

see more..

जियानी इन्फेंटिनो की माफी के बावजूद यूईएफए विश्व कप बहिष्कार की अपनी योजना पर कायम

07 Aug 2026 | 7:21 PM

ज्यूरिख, 07 अगस्त (वार्ता) यूईएफए ने कहा कि जियानी इन्फेंटिनो द्वारा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की अपनी असफल योजना के लिए माफी मांगने के बावजूद उसके सदस्य देश विश्व कप सहित फीफा प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने की योजना पर कायम है। यूईएफए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “यूईएफए के संगठनों ने फीफा प्रतियोगिताओं में भाग न लेने से जुड़ी शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। पहली शर्त यह थी कि प्रमुख प्रतियोगिताओं को बेचने के प्रस्ताव वापस लिए जाएं और दूसरी शर्त यह कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खेल को इस तरह से बदनाम करने के ऐसे प्रयास दोबारा कभी नहीं किए जाएंगे।”.

see more..

लगातार बारिश के कारण ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस का मैच रद्द

07 Aug 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण दिल्ली प्रीमियर लीग का ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच होने वाला 14वां मैच रद्द कर दिया गया है।
राज
वार्ता.

see more..

नामीबिया की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्व खेलेंगे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज

07 Aug 2026 | 6:30 PM

विंडहोक, 07 अगस्त (वार्ता) नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगा और उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा। .

see more..