Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:15 Hrs(IST)
खेल


पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आर्लिंग्टन, (टेक्सास) 07 जुलाई (वार्ता) पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने सोमवार को स्पेन के हाथों फीफा विश्व कप के राउंड-ऑफ-16 में 1-0 से मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
मार्टिनेज ने 2023 में पुर्तगाल की कमान संभाली थी और टूर्नामेंट के बाद उनका अनुबंध समाप्त होने वाला था।
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मार्टिनेज ने कहा कि यूरो 2024 में क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद इस भूमिका में बने रहना "समझदारी की बात नहीं होगी"।
उन्होंने कहा, “हां, यह राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा आखिरी मैच है। मुझे गर्व है, मैंने 45 मैच खेले हैं और पुर्तगाल में मेरा स्वागत किया गया और मुझे प्यार मिला। यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। यह एक सुखद अनुभव था, गर्व का स्रोत था और साथ ही एक जिम्मेदारी भी। यह कठिन है, लेकिन यह एक चक्र का अंत है और इस संदर्भ में यह बिल्कुल सार्थक है।”
उन्होंने कहा, “हम हारे नहीं। हम एक मैच हार गए, वो भी एक ऐसी टीम के खिलाफ जो जीत की प्रबल दावेदारों में से एक थी। हमने व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। बड़े मैचों में, बड़ी टीमों के खिलाफ, जीत या हार छोटी-छोटी बातों पर निर्भर करती है...आप तब हारते हैं जब आप जीतने की कोशिश ही नहीं करते, और हमने आखिरी मिनट तक जीतने की कोशिश की।”
उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल का कार्यभार संभालने से पहले मार्टिनेज ने बेल्जियम को कोचिंग दी थी और इससे पहले वे एवर्टन , विगन और स्वानसी के मैनेजर रह चुके थे।
एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में गोल करके स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना आखिरी विश्व कप मैच खेला।
राम
वार्ता
More News

भारतीय जूनियर वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 7:53 PM

नोएडा, 07 अगस्त (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार शुरुआत की। परिष्मिता गोगोई और तितली माजी ने देश के लिए मेडल जीतने वाला प्रदर्शन किया।.

see more..

पंजाब के गुरसेवक सिंह का पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

07 Aug 2026 | 7:26 PM

चंडीगढ़, 07 अगस्त (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी के फॉरवर्ड गुरसेवक सिंह का एशियन हॉकी फेडरेशन के जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित की जाएगी।.

see more..

जियानी इन्फेंटिनो की माफी के बावजूद यूईएफए विश्व कप बहिष्कार की अपनी योजना पर कायम

07 Aug 2026 | 7:21 PM

ज्यूरिख, 07 अगस्त (वार्ता) यूईएफए ने कहा कि जियानी इन्फेंटिनो द्वारा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की अपनी असफल योजना के लिए माफी मांगने के बावजूद उसके सदस्य देश विश्व कप सहित फीफा प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने की योजना पर कायम है। यूईएफए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “यूईएफए के संगठनों ने फीफा प्रतियोगिताओं में भाग न लेने से जुड़ी शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। पहली शर्त यह थी कि प्रमुख प्रतियोगिताओं को बेचने के प्रस्ताव वापस लिए जाएं और दूसरी शर्त यह कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खेल को इस तरह से बदनाम करने के ऐसे प्रयास दोबारा कभी नहीं किए जाएंगे।”.

see more..

लगातार बारिश के कारण ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस का मैच रद्द

07 Aug 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण दिल्ली प्रीमियर लीग का ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच होने वाला 14वां मैच रद्द कर दिया गया है।
राज
वार्ता.

see more..

नामीबिया की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्व खेलेंगे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज

07 Aug 2026 | 6:30 PM

विंडहोक, 07 अगस्त (वार्ता) नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगा और उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा। .

see more..