Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:16 Hrs(IST)
खेल


लंबे समय से बीमार शापूर जदरान का निधन

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) लंबे समय से बीमार चल रहे अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का मंगलवार को निधन हो गया है वह 38 साल के थे।
जदरान 'हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (एचएलएस) से जूझ रहे थे, जो इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी है। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-एनसीआर इलाके में उनका इलाज चल रहा था।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शापूर जदरान के निधन की जानकारी दी।
एसीबी ने लिखा, “शापूर जदरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल के विकास और आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाई। वह उन गर्व करने लायक क्रिकेटरों में से थे जो अफगानिस्तान के शुरुआती क्रिकेट सफ़र का अहम हिस्सा रहे और उस रास्ते को बनाने में मदद की जिसने अफगान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।”
जदरान अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 2009 से 2020 के बीच 44 वनडे मैचों में 43 विकेट और 36 टी-20 मैचों में 37 विकेट लिए। जदरान ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में विजयी रन भी बनाए थे।
राम
वार्ता
More News

भारतीय जूनियर वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 7:53 PM

नोएडा, 07 अगस्त (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार शुरुआत की। परिष्मिता गोगोई और तितली माजी ने देश के लिए मेडल जीतने वाला प्रदर्शन किया।.

see more..

पंजाब के गुरसेवक सिंह का पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

07 Aug 2026 | 7:26 PM

चंडीगढ़, 07 अगस्त (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी के फॉरवर्ड गुरसेवक सिंह का एशियन हॉकी फेडरेशन के जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित की जाएगी।.

see more..

जियानी इन्फेंटिनो की माफी के बावजूद यूईएफए विश्व कप बहिष्कार की अपनी योजना पर कायम

07 Aug 2026 | 7:21 PM

ज्यूरिख, 07 अगस्त (वार्ता) यूईएफए ने कहा कि जियानी इन्फेंटिनो द्वारा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की अपनी असफल योजना के लिए माफी मांगने के बावजूद उसके सदस्य देश विश्व कप सहित फीफा प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने की योजना पर कायम है। यूईएफए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “यूईएफए के संगठनों ने फीफा प्रतियोगिताओं में भाग न लेने से जुड़ी शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। पहली शर्त यह थी कि प्रमुख प्रतियोगिताओं को बेचने के प्रस्ताव वापस लिए जाएं और दूसरी शर्त यह कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खेल को इस तरह से बदनाम करने के ऐसे प्रयास दोबारा कभी नहीं किए जाएंगे।”.

see more..

लगातार बारिश के कारण ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस का मैच रद्द

07 Aug 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण दिल्ली प्रीमियर लीग का ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच होने वाला 14वां मैच रद्द कर दिया गया है।
राज
वार्ता.

see more..

नामीबिया की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्व खेलेंगे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज

07 Aug 2026 | 6:30 PM

विंडहोक, 07 अगस्त (वार्ता) नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगा और उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा। .

see more..