Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:05 Hrs(IST)
खेल


मेजबान डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी के बीच होगी उद्घाटन भिड़ंत

पणजी, 08 जुलाई (वार्ता) भारत की सबसे बड़ी टेबल टेनिस लीग बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, जिसे चैटजीपीटी पावर कर रहा है, गुरुवार (9 जुलाई) से शुरू होने जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान और दो बार की चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स का सामना मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी से होगा। अगले 18 दिनों तक सात फ्रेंचाइजी खिताब के लिए संघर्ष करेंगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को खेला जाएगा।
मेजबान टीम की अगुआई करेंगी पिछले सीजन यू मुंबा टीटी को खिताब दिलाने वाली मौजूदा लीग एमवीपी और बटरफ्लाई यूटीटी की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल बर्नाडेट स्ज़ोक्स। इस बार नीलामी के बाद वह डेम्पो गोवा चैलेंजर्स का हिस्सा हैं। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ज़ोक्स ने कहा,“मैं हर साल यूटीटी में लौटकर बेहद खुश होती हूं। यह लीग हर सीजन के साथ लगातार बेहतर और बड़ी होती जा रही है। इसका हिस्सा बनना हमेशा शानदार अनुभव रहता है। पिछले सीजन खिताब जीतना मेरे लिए अविस्मरणीय पल था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस बार फिर से इस लीग में लौटकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”
इस बार का बटरफ्लाई यूटीटी भारतीय खिलाड़ियों के लिए और भी खास है, क्योंकि इसका समापन राष्ट्रीय टीम के जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से ठीक पहले होगा। ऐसे में विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ हाई-प्रेशर मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों को साल के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक के लिए बेहतरीन तैयारी का मौका देंगे।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में और नीरज बजाज तथा वीटा दानी द्वारा प्रमोट की जा रही बटरफ्लाई यूटीटी भारतीय टेबल टेनिस को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा और सालभर चलने वाली विकास पहलों के जरिए लगातार मजबूत कर रही है। सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं, हिस्सा लेंगे।
इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है विश्व नंबर-3 पुरुष युगल खिलाड़ी मानुष शाह का मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी से जुड़ना। वह इस बार टीम के खिताब बचाने के अभियान की अगुआई करेंगे।
सीजन-7 में ऑस्ट्रिया की ओलंपियन सोफिया पोल्कानोवा भी दूसरे सीजन के बाद वापसी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से इस लीग पर लगातार नजर बनाए हुए थीं और अपनी अंतरराष्ट्रीय युगल जोड़ीदार बर्नाडेट स्ज़ोक्स को पिछले सीजन खिताब जीतते भी देखा था।
इस सीजन बटरफ्लाई यूटीटी एआई आधारित ‘टेबल टेनिस रिव्यू (टीटीआर)’ सिस्टम भी शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही यह वीडियो रिव्यू तकनीक अपनाने वाली दुनिया की चुनिंदा टेबल टेनिस लीगों में शामिल हो जाएगी। गुरुग्राम स्थित स्टूपा स्पोर्ट्स (जो लीग की आधिकारिक तकनीकी साझेदार है) द्वारा विकसित यह सिस्टम विवादित फैसलों की समीक्षा 20 सेकंड से भी कम समय में करेगा।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में सात टीमें सिंगल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी, जिसमें प्रत्येक टीम लीग चरण में बाकी सभी टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।
राज
वार्ता
More News

आईसीसी ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ के लिए 1.28 करोड़ डॉलर का लोन मंज़ूर किया

15 Jul 2026 | 6:21 PM

एडिनबर्ग, 15 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित गवर्नेंस, मेंबरशिप और मेंबर सपोर्ट में बदलावों के तहत क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ को आईसीसी से लोन मिलेगा। एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठकों के बाद, जिनमें पुरुषों के वनडे और टी 20 वर्ल्ड कप फ़ॉर्मेट में बदलाव भी शामिल थे, मेंबर बॉडीज़ से जुड़े कई फ़ैसले लिए गए, जिनमें वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट को आर्थिक मदद देना भी शामिल है।.

see more..

समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे टॉम क्रूज़

15 Jul 2026 | 6:01 PM

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप रविवार (19 जुलाई) को खत्म होगा और फाइनल से पहले समापन समारोह होगा। पुरुषों के फुटबॉल फाइनल में स्पेन का मुकाबला इंग्लैंड या अर्जेंटीना से होगा। यह मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच लोकल समय के अनुसार 15:00 बजे शुरू होगा, जबकि सेरेमनी 13:30 पर शुरू होगी।.

see more..

विश्व कप सेमीफ़ाइनल देखने पहुंचे यूसेन बोल्ट

15 Jul 2026 | 5:27 PM

डलास, 15 जुलाई (वार्ता)ओलंपिक स्प्रिंट के दिग्गज एथलीट यूसेन बोल्ट और नूह लाइल्स मंगलवार को डलास में फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में एक साथ दिखे।.

see more..

स्पेन के पेड्रो पोरो का गोल करने के बाद का जश्न उनके बेटे से प्रेरित था

15 Jul 2026 | 5:19 PM

डलास, 15 जुलाई (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप 2026 जैसे कुछ ही इवेंट्स ने दुनिया को एक साथ लाया है, जिसमें दुनिया भर के फुटबॉल फैंस अपने दोस्तों, परिवार और समुदायों के साथ हर मैच का आनंद लेते हैं – यह इंसानियत का एक दिल को छू लेने वाला नज़ारा है – एक ऐसा कॉन्सेप्ट जिसे स्पेन के पेड्रो पोरो ने मंगलवार को एक नए स्तर पर पहुँचाया।.

see more..

स्पेन ने सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया : डी ला फुएंते

15 Jul 2026 | 5:12 PM

डलास (अमेरिका), 15 जुलाई (वार्ता) स्पेन के कोच लुइस डी ला फुएंते ने कहा कि मंगलवार को वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस पर 2-0 की जीत के साथ उनकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म में पहुँची है। इस जीत ने 'ला रोजा' (स्पेन की टीम) को 2010 में ट्रॉफ़ी जीतने के बाद पहली बार फ़ाइनल में पहुँचाया है।.

see more..