Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:39 Hrs(IST)
खेल


तन्वी सहित सात खिलाड़ियों ने कोरिया मॉस्टर्स के अगले दौर में बनाई जगह, किदांबी श्रीकांत पहले ही राउंड में बाहर

आसन (दक्षिण कोरिया) 05, अगस्त (वार्ता) युवा भारतीय स्टार तन्वी शर्मा सहित सात महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते कोरिया मास्टर्स 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत कोरिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
शानदार फ़ॉर्म में चल रही युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा सहित सात महिला खिलाड़ियों एकल वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत को पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले में इज़राइल के डेनिल डुबोवेंको से 50 मिनट तक चले मैच में 20-22, 21-1, 4, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए यह लगातार दूसरी बार था जब वे पहले ही राउंड में बाहर हो गए। इससे पहले जून में वे यूएस ओपन में रनर-अप रहे थे।
रौनक चौहान, किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ, सनीथ दयानंद और थारुन मन्नेपल्ली भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिससे भारत का पुरुषों का सिंगल्स अभियान जल्दी ही समाप्त हो गया।
वहीं महिला एकल में नतीजे काफी अच्छे रहे, जिसमें भारत की नौ खिलाड़ियों में से सात ने दूसरे राउंड में जगह बनाई।
पिछले हफ़्ते ताइपे ओपन का खिताब जीतने के बाद, तन्वी शर्मा ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और चीन की युआन एन क्यूई को 21-16, 21-15 से हराया।
पांचवीं सीड इशरानी बरुआ ने दक्षिण कोरिया की ली यो युल को 21-18, 15-21, 21-7 से हराया, जबकि आठवीं सीड अनमोल खरब ने वापसी करते हुए हांगकांग चीन की लो सिन यान हैप्पी को 16-21, 21-17, 21-12 से मात दी।
अश्मिता चालिहा ने जापान की रिरीना हिरामोतो को 22-20, 21-18 से हराया, रक्षिता श्री संतोष रामराज ने दक्षिण कोरिया की ए येओन यू को 22-24, 21-12, 21-13 से हराया और मानसी सिंह ने एक और दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी किम जू यून को 21-14, 19-21, 9-21 से हराया।
श्रियांशी वालिसेट्टी ने भी चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-15, 21-14 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई, जबकि तान्या हेमंत और आकर्षी कश्यप टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
महिला युगल में, सोनाली सिंह और रितिका ठाकर ने वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की बैंग जी सन और ह्यून जी जांग को 13-21, 21-15, 21-12 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।
मिश्रित युगल में छठी वरीयता प्राप्त ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा ने एक गेम हारने के बाद वापसी की और अपने ही देश के सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा को 20-22, 21-10, 21-15 से हराया।
ध्रुव रावत और मनीषा के मिश्रित युगल से बाहर हो गए, जबकि भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बूरु पुरुष युगल से बाहर हो गए।
राम
वार्ता
More News

भारत को दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा

17 Aug 2026 | 10:10 PM

एम्स्टलवीन, 17 अगस्त (वार्ता) भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (24वें मिनट) ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।.

see more..

वर्मुला और सारण्या ने एशियन जूनियर ब्लिट्ज़ खिताब जीते

17 Aug 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) सोमवार को शुरू हुई प्रतिष्ठित एशियन जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 में मेज़बान देश भारत ने शानदार शुरुआत की। ओपन और गर्ल्स ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने दोनों कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल किए।.

see more..

भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा

17 Aug 2026 | 8:43 PM

एम्स्टलवीन, 17 अगस्त (वार्ता) भारत को एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी मैच में इंग्लैंड के हाथों सोमवार को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। .

see more..

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, सिंधु की भी आसान जीत

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) भारत के आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दौर के रोमांचक मुकाबले में चीन के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शी यू की को हराकर तहलका मचा दिया जबकि महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने आसान जीत हासिल की। .

see more..

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, सिंधु की भी आसान जीत

17 Aug 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पहले राउंड में मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हरा कर तहलका मचा दिया। .

see more..