Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:32 Hrs(IST)
खेल


एफआईएच हॉकी प्रो लीग के आठवें सत्र की शुरुआत होगी आठ दिसंबर से

नयी दिल्ली 08 अगस्त (वार्ता) एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2026-27 के आठवें सत्र की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने बुधवार को घोषणा की कि एफआईएच प्रो लीग का आठवां सत्र 08 दिसंबर 2026 से 27 जून, 2027 तक चलेगा, जिसमें सात देशों में कुल 144 मैच खेले जाएंगे।
सीजन की शुरुआत अर्जेंटीना में 8 से 13 दिसंबर के बीच होगी, जिसमें मेजबान टीम के साथ चीन की महिला टीम, फ्रांस की पुरुष टीम और ब्रिटेन की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
भारतीय पुरुष और महिला टीमें फरवरी में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2026-27 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। महिला टीम एक सीजन के ब्रेक के बाद इस प्रतियोगिता में वापसी कर रही है। भारत 13 से 28 फरवरी तक इस प्रतियोगिता के एक चरण की मेजबानी करेगा, जिसमें पुरुष और महिला टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, जर्मनी, ब्रिटेन और स्पेन की टीमें हिस्सा लेंगी।
पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार दो सीज़न में आठवें स्थान पर रही है - जो उन्हें रेलीगेशन (निचले स्तर पर जाने) से बचाने के लिए काफ़ी था। 2025-26 की स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहने के कारण पाकिस्तान को रेलीगेट कर दिया गया था।
एफआईएच नेशंस कप जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम प्रो लीग में वापसी कर रही है। 2024-25 हॉकी स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहने के कारण रेलीगेट होने की वजह से भारत 2025-26 सीजन में नहीं खेल पाया था। एफआईएच नेशंस कप के ज़रिए प्रमोशन पाने के बाद फ्रांस भी पुरुष प्रो लीग में वापसी कर रहा।
एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2026-27 की टीमें
पुरुष टीम: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, भारत, नीदरलैंड, स्पेन।
महिला महिला: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन, भारत, नीदरलैंड, स्पेन।
सीजन 27 जून को खत्म होगा और मैच बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड में खेले जाएंगे।
प्रो लीग, एलएस 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन का ज़रिया भी है। पुरुष और महिला चैंपियन सीधे क्वालीफाई करेंगे, जबकि हर प्रतियोगिता में सबसे नीचे रहने वाली टीम एफआईएच नेशंस कप में चली जाएगी। अगले सीजन में नेशंस कप के विजेता उनकी जगह लेंगे।
2019 में प्रो लीग शुरू होने के बाद से ही नीदरलैंड का इस प्रतियोगिता में दबदबा रहा है। डच महिलाओं ने सात में से छह खिताब जीते हैं, जबकि डच पुरुषों ने तीन खिताब जीते हैं। बेल्जियम मौजूदा पुरुष चैंपियन है।
राम
वार्ता
More News

भारत को दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा

17 Aug 2026 | 10:10 PM

एम्स्टलवीन, 17 अगस्त (वार्ता) भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (24वें मिनट) ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।.

see more..

वर्मुला और सारण्या ने एशियन जूनियर ब्लिट्ज़ खिताब जीते

17 Aug 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) सोमवार को शुरू हुई प्रतिष्ठित एशियन जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 में मेज़बान देश भारत ने शानदार शुरुआत की। ओपन और गर्ल्स ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने दोनों कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल किए।.

see more..

भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा

17 Aug 2026 | 8:43 PM

एम्स्टलवीन, 17 अगस्त (वार्ता) भारत को एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी मैच में इंग्लैंड के हाथों सोमवार को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। .

see more..

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, सिंधु की भी आसान जीत

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) भारत के आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दौर के रोमांचक मुकाबले में चीन के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शी यू की को हराकर तहलका मचा दिया जबकि महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने आसान जीत हासिल की। .

see more..

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, सिंधु की भी आसान जीत

17 Aug 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पहले राउंड में मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हरा कर तहलका मचा दिया। .

see more..