Monday, Sep 7 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
खेल


वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में दोषी क़रार

सिडनी, 18 अगस्त (वार्ता) मंगलवार को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेविड वॉर्नर के ऊपर 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (क़रीब एक लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया। ईस्टर रविवार को रैंडम ब्रीथ-टेस्टिंग साइट के पास पहुंचते समय उन्होंने एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी।
वॉर्नर के वकील ने अदालत से उन्हें दोषी ठहराए जाने से राहत देने की मांग की थी। उनका तर्क था कि मीडिया कवरेज के कारण वॉर्नर को पहले ही अतिरिक्त सज़ा मिल चुकी है। वॉर्नर ने पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। उस समय उनके शरीर में शराब की मात्रा क़ानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक पाई गई थी।
लेकिन जज क्लेयर फ़ार्नन ने कहा कि वॉर्नर की वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान को देखते हुए उनके सार्वजनिक छवि पर पड़ने वाला संभावित असर एक स्वाभाविक और अनुमानित परिणाम था। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने के बाद छुट्टियों में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया लौटे वॉर्नर को गिरफ़्तार किया गया था। उनके वक़ील अवैस अहमद ने बताया कि एक समारोह में तीन ग्लास वाइन पीने के बाद वॉर्नर ने अपने परिवार को घर छोड़ने के लिए खुद गाड़ी चलाने का फ़ैसला किया।
जब वॉर्नर ने ब्रीथ-टेस्टिंग साइट देखी तो उन्होंने गाड़ी रोककर एक महिला यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की। अदालत में पढ़े गए तथ्यों के अनुसार, पुलिस द्वारा उन्हें ड्राइवर के रूप में पहचान लिए जाने के बाद उन्होंने जांच में पूरा सहयोग दिया।
जज ने कहा कि कार में वॉर्नर के बच्चे भी मौजूद थे, जिसके कारण यह अपराध और गंभीर हो गया। वकील अहमद ने वावेर्ली लोकल कोर्ट को बताया कि वॉर्नर की इस घटना की ख़बर ईएसपीएन, अल जज़ीरा और इंडियन एक्सप्रेस समेत दुनिया भर के मीडिया संस्थानों में प्रकाशित हुई।
अहमद ने कहा कि, "इस अपराध के परिणाम गंभीर हैं। व्यावसायिक अवसर प्रभावित हो रहे हैं।"
सिडनी थंडर के मालिक और प्रबंधक संस्था क्रिकेट एनएसडब्ल्यू ने फैसले का संज्ञान लेते हुए कहा कि वह सुरक्षित ड्राइविंग के मज़बूत समर्थक है। एनएसडब्ल्यू के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जागरूक करना जारी रखेंगे।"
जज फ़ार्नन ने माना कि वॉर्नर और उनके परिवार के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर कुछ क्रूर टिप्पणियां की गई थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुलिस से अपने ड्राइविंग को छिपाने की कोशिश वार्नर के पक्ष में नहीं जाती।
जज ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से लोगों को रोकना और इसके प्रति सार्वजनिक स्तर पर संदेश देना उन्हें दोषी ठहराने के फ़ैसले में सबसे महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, "वॉर्नर के दोबारा ऐसा अपराध करने की संभावना कम है। लेकिन दुर्भाग्य से, एनएसडब्ल्यू में होने वाली कई सड़क दुर्घटनाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाना अभी भी एक महत्वपूर्ण कारण है।"
वॉर्नर इंटरलॉक लाइसेंस के लिए आवेदन करने और अपनी कार में यह डिवाइस लगवाने के बाद गाड़ी चला सकेंगे। यह डिवाइस एक साल तक उनकी कार में लगा रहेगा और अगर उनके शरीर में शराब की मात्रा पाई जाती है तो यह कार स्टार्ट होने से रोक देगा।
राज
वार्ता
More News

इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व क्षेत्र ने बनाये 708 रन

07 Sep 2026 | 5:24 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) कप्तान इशान किशन (270) और कुमार कुशाग्र (101) रन की शानदार पारियों के दम पर पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।.

see more..

कोएट्ज़ी ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए वनडे टीम में लौटे

07 Sep 2026 | 5:02 PM

जोहानसबर्ग, 07 सितम्बर (वार्ता) गेराल्ड कोएट्ज़ी का वनडे ब्रेक इस महीने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खत्म होने की संभावना है, क्योंकि उन्हें तीन मैचों की सीरीज़ के लिए 16 सदस्यों वाली टीम में चुना गया था। कोएट्ज़ी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है और हाल के दिनों में चोटों से जूझ रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश ए के ख़िलाफ़ चार दिन के मैच में कुछ ओवर ज़रूर किए।.

see more..

रूस का तातारस्तान 7वें विश्व घुमंतू खेलों की मेजबानी करेगा

07 Sep 2026 | 4:38 PM

बिश्केक, 07 सितंबर (वार्ता) किर्गिस्तान ने आधिकारिक तौर पर 7वें विश्व घुमंतू खेलों की मेजबानी की कमान रूस के तातारस्तान गणराज्य को सौंप दी है।.

see more..

पीटरसन इंग्लैंड मेन्स व्हाइट-बॉल सेटअप के स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त

07 Sep 2026 | 4:30 PM

लंदन, 07 सितम्बर (वार्ता) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इंग्लैंड मेन्स व्हाइट-बॉल टीमों का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया गया है।.

see more..

शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद फातिमा सना पर सेंडऑफ इशारे के लिए जुर्माना लगाया गया

07 Sep 2026 | 4:19 PM

दुबई, 07 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर शनिवार को दुबई में भारत के खिलाफ उनकी टीम के महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।.

see more..