Monday, Sep 7 2026 | Time 17:09 Hrs(IST)
खेल


महिला बॉस्केटबॉल विश्वकप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी

बर्लिन 02 सितंबर (वार्ता) जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चार से 13 सितंबर तक होने वाले फीबा महिला बास्केटबॉल विश्व कप 2026 में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। बर्लिन एरिना और मैक्स-श्मेलिंग-हले में कुल 36 मुकाबले खेले जाएंगे। 2022 में सिडनी में हुए टूर्नामेंट में 12 टीमें थीं, जिसके बाद यह 2018 के बाद पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा जिसमें 16 टीमें खेलेंगी। चारों ग्रुप की विजेता टीमें सीधे 10 सितंबर को होने वाले क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 8-9 सितंबर को क्वालिफिकेशन राउंड में खेलेंगी।
फाइनल 13 सितंबर को होगा। जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफ़िकेशन मिलेगा – सिवाय उस स्थिति के जब अमेरिका जीते, क्योंकि वह मेजबान के तौर पर पहले ही क्वालिफाई कर चुका हैं।
राम
वार्ता
More News

पीटरसन इंग्लैंड मेन्स व्हाइट-बॉल सेटअप के स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त

07 Sep 2026 | 4:30 PM

लंदन, 07 सितम्बर (वार्ता) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इंग्लैंड मेन्स व्हाइट-बॉल टीमों का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया गया है।.

see more..

शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद फातिमा सना पर सेंडऑफ इशारे के लिए जुर्माना लगाया गया

07 Sep 2026 | 4:19 PM

दुबई, 07 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर शनिवार को दुबई में भारत के खिलाफ उनकी टीम के महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।.

see more..

पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार की जांच शुरु की

07 Sep 2026 | 4:19 PM

लाहौर, 07 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 'मीडिया रिपोर्ट्स' के आधार पर इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी है। .

see more..

नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को हराकर अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के लिए किया क्वालिफाई

07 Sep 2026 | 3:46 PM

दार एस सलाम, 07 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्वालिफायर के फाइनल में जिम्बाब्वे को चार रन से हराकर अगले साल होने वाले मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट में नाइजीरिया ने बिना कोई मैच हारे अपना सफर पूरा किया। उन्होंने यहां 98 रन के छोटे से स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत के साथ वे अफ्रीका की दूसरी ऐसी टीम बन गईं जो अगले साल बंगलादेश और नेपाल में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी। दक्षिण अफ्रीका दूसरी टीम है।.

see more..

एशियन गेम्स में कुश्ती का तकनीकी विश्लेषण करेंगे अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर पटेल

07 Sep 2026 | 3:12 PM

इंदौर, 07 सितम्बर (वार्ता) प्रख्यात भारतीय पहलवान, कुश्ती कोच एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर पटेल बिश्नोई को एशियन गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धाओं के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने विशेष विशेषज्ञ कमेंट्री एवं गेम एनालिसिस पैनल में शामिल किया है। एशियन गेम्स के दौरान वे अपने अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से दर्शकों को कुश्ती मुकाबलों की बारीकियों, रणनीतियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का लाइव विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।.

see more..