राज्य » बिहार / झारखण्ड12 Aug 2026 | 5:40 PMपटना, 12 अगस्त (वार्ता) बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार के सात निश्चय-3 के तहत् "समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार" की परिकल्पना अंतर्गत राज्य में बंद चीनी मिलों को पुनः परिचालित करने के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठा रही है।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:38 PMपटना,12 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा- 2026-महोत्सव' के देशव्यापी अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:30 PMपटना, 12 अगस्त (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की आवश्यकता है।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:27 PMदरभंगा, 12 अगस्त (वार्ता)ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय(एलएनएमयू), दरभंगा एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना के बीच बुधवार को शोध, तकनीकी नवाचार एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:24 PMमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:23 PMपटना, 12 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एलएनएमआई) के विद्यार्थियों को ‘गंगा टू ग्लोबल’ कार्यक्रम के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का अवसर मिलेगा और इसके तहत प्रत्येक सत्र में 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजा जाएगा।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:20 PMरांची, 12 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के दावा एवं आपत्ति चरण में नोटिस, सुनवाई तथा संबंधित मामलों का 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:19 PMबोकारो, 12 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) गरिमा मिश्रा की अदालत ने दहेज हत्या कांड मे पति को सश्रम आजीवन कारावास की सजा और ₹20000 जुर्माना का सजा सुनाया है।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:17 PMरांची, 12 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की आज झारखंड कांग्रेस के मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उपर लगाये गये आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 5:16 PMरांची, 12 अगस्त (वार्ता) संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए गए बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ झारखंड एनडीए सहित ओडिशा के सांसदों द्वारा हाथों में राहुल गांधी के खिलाफ तल्खियां पकड़े हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 4:59 PMदरभंगा, 12 अगस्त (वार्ता)बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में बुधवार को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
आगे देखे.. 12 Aug 2026 | 4:58 PMमधुबनी, 12 अगस्त (वार्ता) बिहार के मधुबनी जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिले से लगी नेपाल की सीमा को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
आगे देखे..