Wednesday, Dec 17 2025 | Time 17:56 Hrs(IST)
राज्य

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।

आगे देखे..

नवोदय विद्यालय बनाने के लिये केंद्र से सीधी बातचीत करे तमिलनाडु : सुप्रीम कोर्ट

15 Dec 2025 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ प्रत्यक्ष चर्चा करे और अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट जमा करवाये।

आगे देखे..

हमीरपुर में पत्नी की गला दबा कर की हत्या

15 Dec 2025 | 8:58 PM

हमीरपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

आगे देखे..

बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरे लापता

15 Dec 2025 | 8:56 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरों की तलाश के लिए एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है, जो एक बंगलादेशी जहाज से टक्कर के बाद उनकी नाव पलटने के बाद लापता हो गए थे।

आगे देखे..

बांदा में कुकर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

15 Dec 2025 | 8:54 PM

बांदा 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को 11 वर्षीया बालिका के साथ जबरन कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

आगे देखे..

रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में एसपी बालासुब्रमण्यम की प्रतिमा का अनावरण

15 Dec 2025 | 8:51 PM

हैदराबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) हैदराबाद के रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को दिग्गज पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम (एसपीबी) की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ एसपीबी के परिवार के सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।

आगे देखे..

टीटीडी स्थानीय मंदिरों में कियोस्क मशीनें और क्यूआर कोड या यूपीआई पेमेंट लगाएगा

15 Dec 2025 | 8:51 PM

तिरुपति, 15 दिसंबर (वार्ता) तिरुपति तिरुमला देवस्थानम( टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने सोमवार को देश भर में टीटीडी द्वारा चलाए जा रहे सभी 60 मंदिरों में कियोस्क मशीनें और क्यूआर कोड या यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने का निर्देश दिया।

आगे देखे..

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान खरीदी में अव्यवस्था पर विपक्ष का आक्रोश

15 Dec 2025 | 8:49 PM

रायपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को धान खरीदी व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

आगे देखे..

दलित की गैर इरादतन हत्या के जुर्म में दोषी को सजा

15 Dec 2025 | 8:49 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने एक दलित की गैर इरादतन हत्या करने के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को दस वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस हजार रूपए का जुर्माना भी किया ।

आगे देखे..

हरिद्वार के रानीपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, भेल कर्मचारी की मौत

15 Dec 2025 | 8:47 PM

हरिद्वार, 15 दिसंबर (वार्ता) हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में भेल कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

आगे देखे..

मानहानि मामले में राहुल ईश्वर को अदालत से जमानत

15 Dec 2025 | 8:45 PM

तिरुवनंतपुरम, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में यहां के प्रधान सत्र न्यायालय ने सोमवार को कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को मानहानि मामले में जमानत दे दी।

आगे देखे..

हरिद्वार के रेस्क्यू सेंटर में कैद है कई नरभक्षी तेंदुए

15 Dec 2025 | 8:44 PM

हरिद्वार, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में पर पर्वतीय इलाकों में जहां तेंदुओं व भालू का आतंक फैला हुआ है वहीं वन विभाग द्वारा इंसानों के लिए खतरा बन चुके तेंदुओं को बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद करके यहां चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा जाता है जिनकी पूरी देखभाल की जाती है और उन्हें उनका पसंदीदा आहार मांस भी परोसा जाता है।

आगे देखे..