राज्य13 Jan 2026 | 9:04 PMग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा बीटा दो थाना पुलिस, और इकोटेक प्रथम थाना पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला की हत्या को दुर्घटना का रूप देने वाले आरोपी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:59 PMश्रीनगर, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीनगर से सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में मस्जिदों, मदरसों और उनके प्रबंधन से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना बड़े "दक्षिणपंथी वैचारिक प्रोजेक्ट" का हिस्सा है, जिसका मकसद धार्मिक रीति-रिवाजों पर नियंत्रण करना है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:58 PMचेन्नई, 13 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अभिनेता-राजनेता एवं तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक विजय का समर्थन किया है जिनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' सेंसरशिप के संकट में घिरी हुई है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:50 PMपटना, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के घर पर दही चूड़ा भोज में शामिल होने से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:50 PMरांची, 13 जनवरी (वार्ता) झारखंड के भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की आगामी स्विट्ज़रलैंड और इंग्लैंड की पर्यटन यात्रा पर शुभकामनाएं दी।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:48 PMरांची, 13 जनवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने स्वतः संज्ञान लिया है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:46 PMरांची, 13 जनवरी (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी में आयोजित ‘टुसू महोत्सव’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि टुसू पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि लोक-परंपराओं, सामूहिक श्रम-संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:45 PMरांची, 13 जनवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश तेज कर दी गई है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:42 PMराजनांदगांव, 13 जनवरी (वार्ता)छत्तीसगढ के राजनांदगांव में नाबालिग से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से गोद दिलाने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराने के मामले में बोरतलाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल के तीन कर्मचारियों को आज गिरफ्तार किया है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:39 PMरायपुर, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.45 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:35 PMरायपुर, 13 जनवरी (वार्ता)छत्तीसगढ में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है।
आगे देखे.. 13 Jan 2026 | 8:32 PMचंडीगढ़, 13 जनवरी (वार्ता ) हरियाणा लोक भवन में मंगलवार को पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया।
आगे देखे..