Wednesday, Dec 17 2025 | Time 17:36 Hrs(IST)
राज्य


बत्तीसवीं पुलिस अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता कल से

ग्वालियर, 19 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कल से 32वीं पुलिस अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में गठित की गयी विभिन्न कमेटी के पुलिस तथा खेलकूद अधिकारियों की बैठक ली गयी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य) अखिलेश रेनवाल उपस्थित रहें। 32वीं अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर, चम्बल, सागर, छतरपुर जोन के जिलों के 276 खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना ने पुलिस अधिकारी और खेल अधिकारियों से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिये आवास, भोजन एवं परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिये बनाई गई सभी कमेटियों की महति भूमिका है और उन्हें सौंपे गये उत्तर दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा, ताकि प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाया जा सकें।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने गठित की गई सभी कमेटियों के उनके उत्तर दायित्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को भी अपने परिजनोें के साथ जाकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए खेल प्रतियोगिता को देखना चाहिए। कल से प्रारम्भ होने जा रही 32वीं अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता में बाहर के जिलों से 160 तथा ग्वालियर से 116 कुल 276 खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हाॅकी, वालीबाॅल, फुटबाॅल, हैण्डबाॅल, बास्केटबाॅल, कुश्ती, बेटलिफ्टिंग एवं क्रासकंट्री खेलों का आयोजन किया जाएगा।
सं बघेल
वार्ता
More News

संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार : होसबाले

17 Dec 2025 | 5:30 PM

गोरखपुर 17 दिसम्बर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष में संगोष्ठियों का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मजबूत समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार है।.

see more..

काशी में मठों-मंदिरों को सभी प्रकार के टैक्स से मुक्त करने की मांग

17 Dec 2025 | 5:27 PM

वाराणसी, 17 दिसंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में मंदिरों और मठों पर नगर निगम द्वारा टैक्स लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पातालपुरी मठ, नरहीपुरा में बुधवार को निगम के फैसले से नाराज दर्जनों साधु-संतों ने एकत्र होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और धरना दिया।.

see more..

संस्कारों से ही राष्ट्र की दिशा तय करती है महिला : दियाकुमारी

17 Dec 2025 | 5:23 PM

पाली 17 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को कहा कि संस्कारों से ही महिला राष्ट्र की दिशा तय करती है और वर्तमान में उसकी भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।.

see more..

हाइड्रोजन से चलने वाला देश का पहला यात्री जलयान गंगा में लकड़ी की नाव से टकराया

17 Dec 2025 | 5:23 PM

वाराणसी, 17 दिसंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में हाइड्रोजन से चलने वाला देश का पहला यात्री जलयान गंगा में एक लकड़ी की नाव से टकरा गया, जिसके बाद बुधवार को आदमपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।.

see more..

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार: कल से शुरू होंगे हरिद्वार मे बहुउद्देशीय शिविर

17 Dec 2025 | 5:22 PM

हरिद्वार 17 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत क़ल यानी गुरुवार से बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। .

see more..