Sunday, Jun 14 2026 | Time 21:35 Hrs(IST)
राज्य


असारवा-चितौड़गढ़,असारवा-हिम्मतनगर का मेमू में परिवर्तन

अहमदाबाद, 19 अप्रैल (वार्ता) सांसद रमीलाबेन बारा एवं विधायक विनेंद्रसिंह झाला ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिती में शनिवार को हिम्मतनगर स्टेशन पर असारवा- चितौड़गढ़ डेमू से मेमू में परिवर्तित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर मण्डल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अनू त्यागी एवं अन्य रेल अधिकारी,कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 79403/04 असारवा-चितोड़गढ़-असारवा डेमू और ट्रेन संख्या 079401/02 आसरवा-हिम्मतनगर-असारवा डेमू ट्रेनों को मेमू ट्रेन में परिवर्तित किया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 79403/79404 असारवा-चितोड़गढ़-असारवा डेमू से मेमू में परिवर्तित ट्रेन संख्या 69243/69244 असारवा-चितोड़गढ़-असारवा मेमू 19 अप्रैल से असारवा से तथा 20 अप्रैल से चितोड़गढ़ से चलेगी।
ट्रेन संख्या 79401/79402 असारवा-हिम्मतनगर-असारवा डेमू से मेमू में परिवर्तित ट्रेन संख्या 69245/69246 असारवा-हिम्मतनगर-असारवा मेमू 20 अप्रैल से असारवा से तथा 21 अप्रैल से हिम्मतनगर से चलेगी।
मेमू ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन का उपयोग होता है, जो डीजल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण उत्पन्न करता है। यह परिवहन के दौरान कार्बन उत्सर्जन को कम करता है, जिससे वायुमंडलीय प्रदूषण में कमी आती है मेमू ट्रेनों का संचालन पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल और सतत विकास की दिशा में एक कदम है।
अनिल.संजय
वार्ता
More News

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में लगाई किसानों की 'पाठशाला'; मॉडल केवीके, वैज्ञानिक खेती के रोडमैप और 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत की

14 Jun 2026 | 9:26 PM

विदिशा, 14 जून (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में किसानों की एक अनूठी 'पाठशाला' लगाकर देश में खेती की दशा और दिशा बदलने का एक बड़ा संकल्प सामने रखा। इस कार्यक्रम में पारंपरिक मंचीय औपचारिकताओं और लंबे स्वागत भाषणों की जगह पूरा ध्यान सीधे खेत और किसान की समस्याओं पर केंद्रित रहा। यहाँ विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए वैज्ञानिक खेती का रोडमैप, 'खेत बचाओ अभियान' और आधुनिक मशीनरी की नई श्रृंखला लॉन्च की गई।.

see more..

भागलपुर :ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

14 Jun 2026 | 9:24 PM

भागलपुर, 14 जून (वार्ता)बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई।उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जा.

see more..

सुपौल : युवक की गोली मारकर हत्या

14 Jun 2026 | 9:19 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।.

see more..

गहलोत का बयान कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता और लोकतंत्र विरोधी चरित्र का प्रमाणा-राठौड़

14 Jun 2026 | 9:14 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा पर प्रतिबंध लगाने संबंधी दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह बयान कांग्रेस की उसी तानाशाही मानसिकता का जीवंत उदाहरण है, जिसने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। .

see more..

प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों की बरामदगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 9:09 PM

श्रीगंगानगर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लाख 68 हजार 256 अवैध नशीली गोलियां और कैप्सूलों की बरामदगी के मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। .

see more..