Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:54 Hrs(IST)
राज्य


नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी का खुला आईपीओ

अहमदाबाद, 30 जुलाई (वार्ता) नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार से खुल गया है।
कंपनी की ओर से आज यहां जारी बयान में कहा गया है कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड इक्विटी शेयरों के अपने आईपीओ के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव 30 जुलाई को खोली है और शुक्रवार, एक अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली/प्रस्ताव अवधि मंगलवार, 29 जुलाई थी। आईपीओ में विक्रयकर्ता शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 50,145,001 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। इस पेशकश का प्राइस बैंड 760 से 800 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। न्यूनतम 18 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद दो रुपये अंकित मूल्य वाले 18 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
विक्रयकर्ता शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 50,145,001 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव आईडीबीआई बैंक लिमिटेड द्वारा अधिकतम 22,220,000 इक्विटी शेयरों तक का है। इसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा 18,000,001 इक्विटी शेयर, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा 5,00,000 इक्विटी शेयर; स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा 4,000,000 इक्विटी शेयर, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा 2,010,000 इक्विटी शेयर और यूनिट ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के निर्दिष्ट उपक्रम के प्रशासक द्वारा 3,415,000 इक्विटी शेयर (‘विक्रेता शेयरधारक’) भी शामिल हैं।
अनिल सैनी
वार्ता
More News

शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं ने आशीष के निधन पर जताया शोक, ममता ने 'अत्यधिक दबाव' की ओर किया इशारा

16 Aug 2026 | 10:36 PM

कोलकाता, 16 अगस्त (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व मंत्री व रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। .

see more..

गोपालगंज जिले में सिधवलिया और बैकुंठपुर अंचल के भूमिहीनों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

16 Aug 2026 | 10:34 PM

गोपालगंज, 16 अगस्त (वार्ता) गोपालगंज जिले के महम्मदपुर में आज अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

see more..

प्रदेश की नई सरकार गुणवतापूर्ण शिक्षा की जगह बिहार में शिक्षा का भगवाकरण करने में लगी हुई है: तेजस्वी यादव

16 Aug 2026 | 10:24 PM

पटना, 16 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश में नई सरकार गुणवतापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करने की जगह बिहार में शिक्षा का भगवाकरण करने में लगी हुई है।.

see more..

बिनयतोश मिश्रा ने ओडिशा के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

16 Aug 2026 | 10:17 PM

भुवनेश्वर, 16 अगस्त (वार्ता) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनयतोश मिश्रा ने रविवार को कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में निवर्तमान डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया से ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।.

see more..

अलिपिरी मार्ग पर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ टीटीडी करेगा कानूनी कार्रवाई

16 Aug 2026 | 10:11 PM

तिरुपति, 16 अगस्त (वार्ता) तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने नियमों का उल्लंघन कर अलिपिरी पैदल मार्ग पर धूम्रपान करते पाये गये एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है।.

see more..