Saturday, Jun 6 2026 | Time 13:43 Hrs(IST)
राज्य


मुंशी प्रेमचंद का डाक परिवार से रहा अटूट सम्बन्ध : यादव

अहमदाबाद, 30 जुलाई (वार्ता) साहित्यकार व उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बुधवार को यहां कहा कि मुंशी प्रेमचंद का डाक परिवार से अटूट सम्बन्ध रहा है।
श्री यादव ने प्रेमचंद जयंती (31 जुलाई) की पूर्व संध्या पर कहा कि साहित्य समाज के आगे चलने वाली मशाल है। कालजयी साहित्य की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि, चरित्र और परिवेश के साथ बदलते युग में भी यह नया आख्यान रचता है। मुंशी प्रेमचंद का साहित्य इसी परम्परा को समृद्ध करता है। हिन्दी साहित्य के इतिहास में उपन्यास सम्राट के रूप में प्रसिद्ध मुंशी प्रेमचंद के पिता अजायब राय श्रीवास्तव लमही, वाराणसी में डाकमुंशी (क्लर्क) के रूप में कार्य करते थे। ऐसे में प्रेमचंद का डाक-परिवार से अटूट सम्बन्ध रहा। मुंशी प्रेमचंद को पढ़ते हुए पीढ़ियाँ बड़ी हो गईं। उनकी रचनाओं से बड़ी आत्मीयता महसूस होती है। ऐसा लगता है मानो इन रचनाओं के पात्र हमारे आस-पास ही मौजूद हैं।
पोस्टमास्टर जनरल व ख़्यात ब्लॉगर व साहित्यकार ने कहा कि लमही, वाराणसी में जन्मे डाककर्मी के पुत्र मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य की नई इबारत लिखी। हिंदी कहानी तथा उपन्यास के क्षेत्र में 1918 से 1936 तक के कालखंड को 'प्रेमचंद युग' कहा जाता है। प्रेमचंद साहित्य की वैचारिक यात्रा आदर्श से यथार्थ की ओर उन्मुख है। मुंशी प्रेमचंद स्वाधीनता संग्राम के भी सबसे बड़े कथाकार हैं। मुंशी प्रेमचंद एक साहित्यकार, पत्रकार और अध्यापक के साथ ही आदर्शोन्मुखी व्यक्तित्व के धनी थे।
श्री यादव ने बताया कि, प्रेमचंद की स्मृति में भारतीय डाक विभाग की ओर से 30 जुलाई 1980 को उनकी जन्मशती के अवसर पर 30 पैसे मूल्य का एक डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है।
पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि प्रेमचन्द के साहित्यिक और सामाजिक विमर्श आज भूमंडलीकरण के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी कृतियों के तमाम चरित्र, मसलन- होरी, मैकू, अमीना, माधो, जियावन, हामिद कहीं-न-कहीं वर्तमान समाज के सच के सामने फिर से तनकर खड़े हो जाते हैं। प्रेमचंद ने साहित्य को सच्चाई के धरातल पर उतारा। प्रेमचन्द जब अपनी रचनाओं में समाज के उपेक्षित व शोषित वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हैं तो निश्चिततः इस माध्यम से वे एक युद्ध लड़ते हैं और गहरी नींद सोये इस वर्ग को जगाने का उपक्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमचन्द ने अपने को किसी वाद से जोड़ने की बजाय तत्कालीन समाज में व्याप्त ज्वलंत मुद्दों से जोड़ा। उनका साहित्य शाश्वत है और यथार्थ के करीब रहकर वह समय से होड़ लेती नजर आती हैं।
अनिल सैनी
वार्ता
More News

पुलकित सम्राट ने रमेश तौरानी की फिल्म की शूटिंग पूरी की

06 Jun 2026 | 1:28 PM

मुंबई, 06 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के.

see more..

भजनलाल ने खारी का लाम्बा गांव में की सुबह की सैर एवं जनसंवाद

06 Jun 2026 | 1:20 PM

भीलवाड़ा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को गांव में सुबह की सैर की और जनसंवाद किया। .

see more..

कोटा में चंद्रसेल मठ के महंत की हत्या

06 Jun 2026 | 1:16 PM

कोटा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रेसल मठ में शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने मठ के महंत देवानंद महाराज धारदार हथियारों से हत्या कर दी।.

see more..

असम राइफल्स ने की दिव्यांग पूर्व सैनिक और उनकी बेटी की मदद

06 Jun 2026 | 1:12 PM

जयपुर 06 जून (वार्ता) असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए राजस्थान के सीकर निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक राइफलमैन राजपाल को एक विशेष रूप से तैयार की गई स्कूटी प्रदान की हैं।.

see more..

रायपुर के बॉम्बे मार्केट सेंट्रल बैंक में आग की घटना

06 Jun 2026 | 1:10 PM

रायपुर, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में शनिवार सुबह आग लगने की घटना ने कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।.

see more..