Wednesday, May 20 2026 | Time 06:16 Hrs(IST)
राज्य


पटेल की अध्यक्षता में होगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन

गांधीनगर, 01 अगस्त (वार्ता) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में दो अगस्त को गांधीनगर में राज्य स्तरीय “पीएम किसान उत्सव दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि‌ श्री पटेल की अध्यक्षता में दो अगस्त को गांधीनगर में राज्य स्तरीय ‘प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कृषि मंत्री राघवजी पटेल की अध्यक्षता में राजकोट में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य और जिला स्तरीय समारोहों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
कृषि मंत्री राघव पटेल ने इस संबंध में बताया कि श्री मोदी के कर कमलों से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।
इसमें से गुजरात के 52.16 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,118 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के करकमलों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की जाएगी और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा।
इसके अलावा, गुजरात के हर ज़िले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन किया गया है। साथ ही, राज्य की ग्राम पंचायतों और 30 कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य भर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों और विधायकों सहित पदाधिकारियों और अधिकारियों के अलावा, 2.5 लाख से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे।
पीएम-किसान योजना के अंतर्गत भारत में अब तक 19 किस्तों के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को कुल 3.69 लाख करोड़ रुपये प्रदान किये जा चुके हैं। इसके अंतर्गत गुजरात के लाभार्थी किसान परिवारों को 19 किस्तों के माध्यम से अभी तक कुल 19,993 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बैंक खातों में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कल राष्ट्रीय स्तर का ‘प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के किसानों से संवाद कर, संबोधन करेंगे और किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे।
अनिल.श्रवण
वार्ता
More News

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी की पार्थिव देह का हरिद्वार में होगा अन्तिम संस्कार

19 May 2026 | 11:42 PM

देहरादून 19 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत मेजर जनरल भुवन चन्द खंडूरी का अन्तिम संस्कार बुधवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर होगा। उससे पहले पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए प्रात: साढ़े दस बजे से भारतीय जनता पार्टी के बलवीर मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर ले जाया जायेगा।.

see more..

जन समस्याओं को दूर करना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्राथमिकता :मोर्चा

19 May 2026 | 11:31 PM

पटना, 19 मई (वार्ता)राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि जन समस्याओं का समाधान बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है और सहयोग कार्यक्रम इसके प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम के तहत यह साबित किया है कि न्याय के साथ विकास एवं सुशासन युक्त राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार मे जन समस्याओं को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।.

see more..

गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील

19 May 2026 | 11:19 PM

रायपुर, 19 मई 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले द्वारा 18 एवं 19 मई 2026 को गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।.

see more..

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधी गिरफ्तार

19 May 2026 | 11:19 PM

पटना,19 मई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।.

see more..

दो आदतन अपराधी 15 दिनों के लिए जिला बदर

19 May 2026 | 11:17 PM

बारां, 19 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां के पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय बारां के अधिकारी भंवरलाल जनागल ने राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1975 की धारा तीन के तहत कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों को 15 दिनों के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।
दोनों मामलों में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी हरिओम मीणा ने पैरवी की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छबड़ा थाना क्षेत्र में जफर मोहम्मद और सदर थाना क्षेत्र के रामस्वरूप नायक को जिला बदर किया गया है।
सं सुनील
वार्ता.

see more..