Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:15 Hrs(IST)
राज्य


पार्क मेडी वर्ल्ड का आईपीओ दस दिसंबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 08 दिसंबर (वार्ता) पार्क मेडी वर्ल्ड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 10 दिसंबर से निवेश शुरू होने वाला है और इसमें 12 दिसंबर, 2025 तक निवेश किया जा सकेगा। पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ एक बुक बिल्ट इश्यू है। कंपनी आईपीओ के ज़रिए लगभग 920 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
कंपनी ने सोमवार को यहाँ विज्ञप्ति जारी कर कहा दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर के लिए 154 से 162 रुपये निर्धारित किया गया है। बोली/प्रस्ताव बुधवार को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार, नौ दिसंबर होगी। न्यूनतम 92 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 92 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ की न्यूनतम मार्केट लॉट 92 शेयर की है, जिसकी एप्लीकेशन मनी 14,904 रुपये है। रिटेल निवेशक 1,93,752 रुपये में 1,196 शेयरों के साथ 13 लॉट तक अप्लाई कर सकते हैं।
यह 920 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसमें 770 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 150 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस के तहत केवल प्रमोटर अजीत गुप्ता अपने कुछ शेयर बेच रहे हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 154 से 162 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि न्यूनतम आवेदन 92 शेयरों के एक लॉट का होगा। यह इश्यू 10 से 12 दिसंबर तक खुला रहेगा और कंपनी के शेयरों की सूची 17 दिसंबर 2025 को होने की संभावना है।
कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान, सहायक कंपनी, पार्क मेडीसिटी (एनसीआर) द्वारा नए अस्पताल के विकास के लिए पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण, इस कंपनी और इसकी सहायक कंपनियों, ब्लू हेवन्स और रत्नागिरी द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय का वित्त पोषण और शेष राशि अज्ञात अकार्बनिक अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
अनिल. उप्रेती
वार्ता
More News

युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

12 Jan 2026 | 11:11 PM

रायपुर, 12 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।.

see more..

संसार में भारत से लोहा ले सके ऐसी कोई शक्ति नहीं - स्वामी देव गिरी

12 Jan 2026 | 11:09 PM

बारां, 12 जनवरी (वार्ता) श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि संसार में भारत के साथ लोहा ले सके, ऐसी शक्ति कोई नहीं है।.

see more..

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..