Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:50 Hrs(IST)
राज्य


वेरावल स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित

सोमनाथ, 09 जनवरी (वार्ता) गुजरात में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर वेरावल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सूत्रों ने बताया कि आठ से 11 जनवरी के दौरान आयोजित हो रहे भारत की आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों से सोमनाथ आने को इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पवित्र सोमनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुलभ, सुरक्षित और अनुकूल यात्रा के लिए सरकार की ओर से योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर वेरावल रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न शहरों से ट्रेन के माध्यम से पहुंचे शिव भक्त श्रद्धालुओं का कुमकुम तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर ढोल-नगाड़ों, शहनाई और पारंपरिक गरबे के जरिए हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में भक्तिभाव, आत्मीयता और सोमनाथ के प्रति अडिग आस्था का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
प्रभास भूमि पर आज सुबह सूर्योदय की पहली किरण के दौरान वेरावल स्टेशन परिसर यात्रियों के 'हर हर महादेव-जय सोमनाथ' के नाद से गूंज उठा। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से स्टेशन से मंदिर तक जाने और वापस स्टेशन लौटने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ के दर्शन कर सकते हैं।
विशेष ट्रेन सुविधा के चलते शिव भक्तों को समय पर और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, मार्गदर्शन और प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है।
तापी जिले के अक्षय पंचाल ने इस बारे में कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के कारण अच्छी तरह से दर्शन हो पाएगा। इस अवसर में सहभागी होने का उन्हें बहुत आनंद है। सूरत निवासी हेलीबेन राठोड़ ने कहा कि यहां ट्रेन में यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलीं। स्टेशन से मंदिर तक जाने के लिए बस की व्यवस्था है, जिससे आसानी से दर्शन हो सकेगा।
अनिल. अशोक
वार्ता
More News

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का उद्घाटन

15 Feb 2026 | 3:30 PM

उदयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर में महाराणा मेवाड फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने यहां सिटी पैलेस म्यूजियम के ऐतिहासिक छोटा दरिखाना में लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।.

see more..

शिव धाम सालबर्डी में उमड़ा जनसैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

15 Feb 2026 | 3:22 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिले सहित आसपास के क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम सालबर्डी में आज रविवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज रहा है और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।.

see more..

घालुवाल–झलेरा पुल में बड़ी दरारें, ऊना के लोग नए पुल की मांग पर अड़े

15 Feb 2026 | 3:19 PM

ऊना, 15 फरवरी (वार्ता) ऊना जिले से होशियारपुर जाने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बीच में 65 वर्ष पुराने घालुवाल–झलेरा पुल में कई दरारें आ गयी हैं। इस पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। .

see more..

छोटा महादेव भोपाली में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुफा प्रवेश तीसरे वर्ष भी बंद

15 Feb 2026 | 3:19 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा महादेव भोपाली में इस वर्ष आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के अनुसार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।.

see more..