Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:48 Hrs(IST)
राज्य


रक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने के लिए एक रोडमैप पर काम करेंगे भारत और जर्मनी

रक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने के लिए एक रोडमैप पर काम करेंगे भारत और जर्मनी

अहमदाबाद, 12 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को साझा महत्वाकांक्षाओं और परस्पर विश्वास का प्रतीक बताते हुए सोमवार को कहा कि दोनों देश रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक नये रोडमैप पर काम करेंगे।




जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि इस पहल से रक्षा क्षेत्र में सह-विकास और सह-उत्पादन के नये अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने रक्षा व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए चांसलर मर्ज का आभार भी व्यक्त किया।


 


शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूती देने के लिये प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर खोलने का निमंत्रण दिया।


 


उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पर तैयार किया गया व्यापक रोडमैप इस क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को एक नयी दिशा देगा। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि चांसलर की यह यात्रा विशेष है क्योंकि इस वर्ष दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष भी मना रहे हैं।


 


दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने भारत और जर्मनी के ऐतिहासिक जन-संबंधों का उल्लेख करते हुए रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और मैडम भीकाजी कामा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों और कार्यों ने जर्मनी के साथ भारत के सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों को हमेशा से मजबूती दी है।


 


श्री मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत और जर्मनी का मानना है कि वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए जी-4 के माध्यम से साझा प्रयास जारी रखने पर सहमत हुए। वार्ता के दौरान यूक्रेन और गाज़ा जैसे संघर्षों पर भी चर्चा हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है।


 


संजीव शोभित जितेन्द्र

वार्ता

More News

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का उद्घाटन

15 Feb 2026 | 3:30 PM

उदयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर में महाराणा मेवाड फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने यहां सिटी पैलेस म्यूजियम के ऐतिहासिक छोटा दरिखाना में लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।.

see more..

शिव धाम सालबर्डी में उमड़ा जनसैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

15 Feb 2026 | 3:22 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिले सहित आसपास के क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम सालबर्डी में आज रविवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज रहा है और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।.

see more..

घालुवाल–झलेरा पुल में बड़ी दरारें, ऊना के लोग नए पुल की मांग पर अड़े

15 Feb 2026 | 3:19 PM

ऊना, 15 फरवरी (वार्ता) ऊना जिले से होशियारपुर जाने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बीच में 65 वर्ष पुराने घालुवाल–झलेरा पुल में कई दरारें आ गयी हैं। इस पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। .

see more..

छोटा महादेव भोपाली में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुफा प्रवेश तीसरे वर्ष भी बंद

15 Feb 2026 | 3:19 PM

बैतूल, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश में बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा महादेव भोपाली में इस वर्ष आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के अनुसार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।.

see more..