Friday, Apr 17 2026 | Time 05:06 Hrs(IST)
राज्य


अहमदाबाद और मंगलुरु के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद, 25 फरवरी (वार्ता) पश्चिम रेलवे अहमदाबाद और मंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलायेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पश्चिम रेलवे होली पर्व के दौरान यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09424/09423 अहमदाबाद – मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल [8 फेरे]: ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी और छह,13,20 मार्च शुक्रवार को अहमदाबाद से 1600 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 2000 बजे मंगलुरु पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी और सात,14,21 मार्च शनिवार को मंगलुरु से 2230 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 0215 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड,भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंन्ढापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 09424 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है।
अनिल.श्रवण
वार्ता
More News

बारां में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

17 Apr 2026 | 12:29 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में अवैध खनन करके सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। .

see more..

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..