Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश

आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पलटवार

12 Jul 2026 | 1:52 PM

प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और गड़बड़ियों को लेकर आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे का जो बयान है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

आगे देखे..

यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

12 Jul 2026 | 1:48 PM

प्रताप गढ़ 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत
शनिवार को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आगे देखे..

आरओबी (फ्लाईओवरपुल)) एक्सपेंशन जॉइंट मरम्मत कार्य पूर्ण, 15 जुलाई से यातायात पुनः संचालित होगा

12 Jul 2026 | 1:40 PM

फर्रुखाबाद12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के फर्रुखाबाद -कासगंज रेलखंड में ,शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकटस्थित आरओबी (फ्लाई ओवरपुल)संख्या-165(एचएसवाई–एसएसडी) पर एक्सपेंशन जॉइंट के आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए जाने के साथ ही, अब सड़क यातायात आगामी 15 जुलाई से पुनः संचालित किया जाएगा।

आगे देखे..

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया वृक्षारोपण

12 Jul 2026 | 1:36 PM

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी दक्षिण के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

आगे देखे..

संत कबीर नगर में 'बुद्धि-शुद्धि यज्ञ' के जरिए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर अनोखा विरोध

12 Jul 2026 | 1:34 PM

संत कबीर नगर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता के विरोध में रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने बिधियानी चौराहे पर 'बुद्धि-शुद्धि यज्ञ' आयोजित कर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग बुलंद करते हुए अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

आगे देखे..

सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल

12 Jul 2026 | 1:31 PM

कौशांबी 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायलहो गए।

आगे देखे..
वाराणसी में महिला अपराध के मामले में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

वाराणसी में महिला अपराध के मामले में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

12 Jul 2026 | 1:29 PM

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस आयुक्तालय में महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में समयबद्ध कार्रवाई न करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में चौबेपुर थाना क्षेत्र की चिरईगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश मिश्रा को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।

आगे देखे..

राम मंदिर श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं, आस्था के साथ भक्त कर रहे दर्शन : नृपेन्द्र मिश्र

12 Jul 2026 | 12:47 PM

अयोध्या 12 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि रामभक्त आस्था के साथ दर्शन पूजन कर रहे हैं।

आगे देखे..

नंदी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया

12 Jul 2026 | 10:45 AM

प्रयागराज, 12 जुलाई (वार्ता) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण को स्वच्छ, सुन्दर और हरा भरा रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है।

आगे देखे..

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 10:20 AM

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

आगे देखे..

फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

11 Jul 2026 | 11:02 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है।

आगे देखे..

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

आगे देखे..