Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवरिया में विभिन्न दलों के करीब पांच हजार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

देवरिया,15 फरवरी(वार्ता) आगामी लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया में विभिन्न दलों के करीब पांच हजार लोगों ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सदस्यता ली।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने यहां बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय पर सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सदर विधायक डाॅ़ शलभ मणि त्रिपाठी और महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने भारी संख्या में लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर सांसद श्री त्रिपाठी ने पार्टी में नए शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अपने वसूलों, सिद्धांतों और नीतियों से आज विश्व की सबसे बड़ी और शक्तिशाली पार्टी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जहां कार्यकर्ता अपने कार्य और पार्टी के प्रति अपने समर्पण के माध्यम से फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है।
इस अवसर पर सदर विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दी और पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है,जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे।
उन्होंने कहा “ मैं आशा करता हूं कि आप सभी जो अब हमारे परिवार के सदस्य बन चुके हैं और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण रखेंगे।”
सं सोनिया
वार्ता
More News

मथुरा में कोहरे के कारण बसें कारें टकरायीं,चार मरे 25 घायल

16 Dec 2025 | 11:31 AM

मथुरा 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार तड़के कोहरे की वजह से कई बसें और कारें आपस में टकरा गई जिसमे चार लोगों की मौत हुई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब चार बजे तीन कारें और सात बसों की आपस में टक्कर हुई है। टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलों को आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है, लिहाजा मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

बस्ती में ट्रक और बस की भिड़त में चार की मौत, 21 गम्भीर

16 Dec 2025 | 11:27 AM

बस्ती 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और बस की आमने-सामने हुई भिड़त में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये है।.

see more..

उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा,चार मरे

16 Dec 2025 | 11:22 AM

उन्नाव 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। .

see more..

आजमगढ़ में डी-11 गैंग का सरगना कुंटू सिंह अदालत में पेश

15 Dec 2025 | 9:50 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तर पर चिन्हित डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।.

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..