Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जूस कॉस्मेटिक्स ने किया सुपरसेफ उत्पाद संग्रह का अनावरण

लखनऊ 04 अक्टूबर (वार्ता) ब्यूटी इनोवेशन में अग्रणी जूस कॉस्मेटिक्स ने शुक्रवार को नवाब नगरी लखनऊ में अपने नवीनतम सुपरसेफ उत्पाद संग्रह ‘सुपरसेफ कलर मैक्स लिपस्टिक और प्लेअप लिप क्रेयॉन कलेक्शन’ का अनावरण किया।
इस मौके पर अग्रिति खुराना को उनके जीतने वाले नेल पॉलिश शेड 'अग्रितिज़ लाटे' के लिए फेस ऑफ जूस के खिताब से नवाजा गया। जूस कॉस्मेटिक्स के प्रोजेक्ट लीड अमृत कामरा ने कहा “अग्रिति को हमारे नए चेहरे के रूप में पेश करना सम्मान की बात है। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास जूस कॉस्मेटिक्स की भावना का प्रतीक है।”
उन्होने कहा “ हमारा लक्ष्य व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को बढ़ाने वाले उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहना है। हम अपने ग्राहकों को नया सुपरसेफ कलेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं।”
जूस कॉस्मेटिक्स के 21 राज्यों में 30 हजार से अधिक रिटेल आउटलेट्स हैं। इसके साथ-साथ ऑनलाइन उपस्थिति से यह ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रही है।
प्रदीप
वार्ता
More News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में डा वेदांती के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ा जनसैलाब

15 Dec 2025 | 9:37 PM

प्रतापगढ़ 15 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और प्रतापगढ व जौनपुर में मछली शहर के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार शाम आठ बजे प्रतापगढ़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता के श्रद्धाजंलि अर्पित की। मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतापगढ़ के रास्ते पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर अयोध्या ले जा रहा था। अयोध्या में मंगलवार को पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर काे जल समाधि दी जायेगी। 1996 और 1998 में प्रतापगढ़ और मछली शहर के सांसद रहे रामविलास वेदांती के निधन से प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ .

see more..

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना आपत्तिजनक: प्रमोद तिवारी

15 Dec 2025 | 9:13 PM

लखनऊ़ 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने को घोर आपत्तिजनक कहा। उन्होने कहा कि वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगारपरक योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़ते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से गांधी जी की स्मृति को नमन किया। उन्होने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पहल पर इस महत्वपूर्ण रोजगार गारण्टी योजना का देश में स.

see more..

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..

हमीरपुर में पत्नी की गला दबा कर की हत्या

15 Dec 2025 | 8:58 PM

हमीरपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।.

see more..