Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:06 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर में खाद्यान्न में मिलावट के आरोप में तीन निलंबित

शाहजहांपुर 21अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राशन दुकानदारों को मिलने वाले खाद्यान्न के बोरो के में मिट्टी मिलाकर भेजने की शिकायत पर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि मामले में लिप्त अन्य तीन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को यूनीवार्ता को बताया कि राशन वितरण के करने वाले आठ कोटेदारों द्वारा उनसे शिकायत की गई थी कि उन्हें जो खाद्यान्न बांटने के लिए मिलता है उसमें मिट्टी मिलाकर भेजा जाता है जिसमें पूरी तौल नहीं होती है और राशन लेने वालों से अक्सर विवाद होता है।
इसके बाद उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा समेत तीन अधिकारियों की टीम बनाई जिसने आठ दुकानों पर इस मामले की जांच की जिसमें खाद्यान्न गेहूं के बोरों में मिट्टी मिली पाई गई। जिसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन शाखा के रामकृष्ण दुबे ,रविकांत मिश्रा तथा मोहित कुमार विपणन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
सिंह ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है इसलिए उन्होंने तत्काल ही इस मामले में लिप्त भारतीय खाद्य निगम के तीन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को तथा उनके विभाग को लिखा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि राशन वितरण में लाभार्थी को पूरा राशन दिया जाए ऐसे निर्देश उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं को दिए हैं तथा इसके लिए अधिकारियों को समय-समय पर राशन दुकानदारों के जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..