Monday, Dec 15 2025 | Time 10:23 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


फतेहपुर में पत्रकार के हत्यारों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग

जालौन 5 नवंबर (वार्ता) फतेहपुर में एक पत्रकार की हत्या से आक्रोशित बुंदेलख्ंड मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन ने हत्यारों के खिलाफ रासुका तहत कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद और एक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है।
बुंदेलखंड मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह की अगुवाई में पत्रकारों के एक दल ने मंगलवार को जालौन के जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
फतेहपुर में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सैनी जो एक न्यूज एजेंसी में कार्यरत थे उनकी कुछ दिन पूर्व आधा दर्जन लोगों ने हत्या कर दी थी। एसोसियेशन ने उनके परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत करने,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की।
जालौन प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज राजा ने कहा कि पूर्व से लंबित पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी मांग अमल में लाने का समय आ गया है जिसको सरकार लागू करे । वहीं दूसरी ओर दिलीप सैनी के हत्यारों को गिरफ्तार कर रासुका में निरुद्ध करें ताकि पत्रकारों पर हमला करने बालों को सबक मिल सके ।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष के पी सिंह सचिव सुनील शर्मा ,उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी संरक्षक देवेंद्र त्रिपाठी संरक्षक संजय दुबे अजय श्रीवास्तव नितिन अनिल सैनी,अलीम सिद्दीकी देवेंद्र कुशवाहा संजय गुप्ता विशाल वर्मा समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 दिसंबर को जौनपुर आएंगे

14 Dec 2025 | 9:33 PM

जौनपुर, 14 दिसम्बर (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर (सोमवार) को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया जौनपुर आएंगे।.

see more..

दहशत का पर्याय बना भेड़िया किया गया ढेर

14 Dec 2025 | 9:28 PM

बहराइच, 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में वन विभाग ने एक और आदमखोर भेड़िए को मार गिराया है। यह कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई। रविवार देर शाम वन विभाग की टीम ने इस भेड़िए का शिकार किया, और यह पिछले दो दिनों में मारा गया दूसरा भेड़िया है।.

see more..

रायबरेली में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 9:25 PM

रायबरेली 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी इलाके में डॉक्टर के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

माघ मेले को लेकर परिवहन निगम ने कसी कमर

14 Dec 2025 | 9:17 PM

प्रयागराज, 14 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम की रेती पर तीन जनवरी 2026 से शुरु होने वाले माघ मेले को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

जौनपुर में धर्म परिवर्तन करने वाले दो गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 9:13 PM

जौनपुर 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की सुरेरी थाने की पुलिस टीम ने रविवार को धर्म परिवर्तन कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि देहुआं ग्राम में ईसाई धर्मान्तरण कराने वाले कृष्णा सोनी व प्रमोद कुमार 20 बाइबल व एक बोतल पवित्र जल के साथ करीब 20 से 25 अशिक्षित हरिजन महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
उन्होने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..