Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सोनभद्र में अलग अलग हादसों में दो की मौत, दो गंभीर

सोनभद्र 07 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार बस के रौंदने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं अनपरा क्षेत्र में ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार की मृत्यु हो गई जबकि उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बैरियर के पास कुरूहूल गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (45) व अनिल पांडेय (35) बाइक से चोपन आये थे। वह लोग अपना कार्य करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। वह लोग जैसे ही बैरियर के पास पहुचे थे तभी एकाएक बस के चपेट में आ गए जिससे हरेंद्र तिवारी की मौके पर हि मौत हो गई जबकि अनिल पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अन्य घटना अनपरा थाना क्षेत्र में ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार दामाद की मौत हो गई और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गुरवार की सुबह
सिंगरौली जिले के बैढ़न निवासी 50 वर्षीय नन्दलाल शाक्य अपने ससुर वशंधारी के साथ सूर्य षष्ठी पर गुुरुवार को औड़ी-अनपरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार खरीददारी करने के लिए बाइक पर बैठकर जा रहे थे। वह लोग औड़ी रेलवे पुलिया के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर के चपेट में आ गए जिससे नन्दलाल की मौक पर ही मौत हो गई और वशंधारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री योगी करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा

16 Dec 2025 | 11:56 AM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।.

see more..

बाराबंकी में युवती की हत्या

16 Dec 2025 | 11:54 AM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में प्रेमी के घर आई युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के कस्बा शाहपुर निवासी संदीप का विवाह करीब एक माह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। संदीप इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह सीतापुर में तैनात है। करीब एक सप्ताह से गांव में ही रह रहा था। संदीप का गोरखपुर की युवती से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात गोरखपुर निवासी युवती संदीप के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तक घर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद संदीप शौच के लिए घ.

see more..

एसआरएन अस्पताल में बुधवार को बंद रहेगी डायलिसिस सेवा

16 Dec 2025 | 11:50 AM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल डायलिसिस सेवा बुधवार को 24 घंटे के लिए बन्द रहेगी। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी व सर्जरी के अस्टिटेंट प्रोफेसर संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि 17 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से गुरुवार 18 दिसंबर सुबह 8:00 बजे तक डायलिसिस सेवा को बंद कर दिया गया है। इस अवधि में डायलिसिस यूनिट में स्टेरलाइजेशन, मशीनों की गहन सफाई, तकनीकी जांच और नियमित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। .

see more..

उड़ान रद्द होने से नाराज़ हुए अनुपम खेर

16 Dec 2025 | 11:47 AM

वाराणसी, 16 दिसंबर (वार्ता) पिछले पखवाड़े अस्त व्यस्त रहीं इंडिगो की उड़ाने काफी कुछ पटरी पर आ चुकी है मगर शांत स्वभाव के लिये माने जाने वाले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर एक उड़ान रद्द होने से इस कदर खफा हो गये कि उन्होने अपनी भड़ास सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशसंको के सामने व्यक्त कर दी। .

see more..

उत्तर भारत में नहीं दिख रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी शुष्क बना रहेगा मौसम

16 Dec 2025 | 11:34 AM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की सर्दी का आगमन अभी कम से कम एक सप्ताह और टल सकता है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा लगातार छाया रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

see more..