Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:45 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

वाराणसी, 16 नवम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी का भी हालचाल जाना।
योगी आदित्यनाथ ने काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। यहां से मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव की आरती की और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट पर सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे। वे यहां सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।
प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..