Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:03 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्राइमरी स्कूल के बच्चों से कार धुलवाने के मामले की होगी जांच

सहारनपुर, 19 नवंबर (वार्ता) सहारनपुर जिले में सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बच्चों से पढ़ाई के अलावा अन्य काम जैसे परिसरों की साफ सफाई कराना, निजी काम लेना की घटनाएं आम बात हो गई है।
वहीं सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें ब्लाक पुंवारका क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के चार बच्चे स्कूल परिसर में खड़ी कार पानी से धोते हुए दिख रहे हैं। एक बच्चा गाड़ी की सफाई कर रहा है, दूसरा पानी डाल रहा और दो बच्चे पानी के पाइप पकड़े हुए हैं।
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी कोमल चौधरी ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच कर शीघ्र ही रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कोमल चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर वह दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उन्नाव में डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

13 Dec 2025 | 2:44 PM

उन्नाव ,13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के अजगैन क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ऑटो-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।.

see more..

कानपुर में तीन शातिर चोर गिरफ्तार,लाखों के आभूषण और नगदी बरामद

13 Dec 2025 | 2:38 PM

कानपुर 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के पनकी क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये की नगदी बरामद की।.

see more..

बागपत में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

13 Dec 2025 | 2:27 PM

बागपत, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिहारीपुर गांव में शनिवार काे एक किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।.

see more..

कौशांबी में सड़क हादसे में महिला की मौत,पति गंभीर

13 Dec 2025 | 2:23 PM

कौशांबी 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव का राजपाल अपनी पत्नी मीना देवी (32) के साथ बाइक से कल्यानपुर जा रहा था। प्रयागराज मंझनपुर रोड में करारी थाना के मोज्जमपुर गेट के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।.

see more..

बरेली में सात फेरे लेने से पहले मांगा दहेज, दूल्हा समेत छह पर एफआईआर

13 Dec 2025 | 1:58 PM

बरेली, 13 दिसंबर (वार्ता) बरेली में शुक्रवार देर रात एक बारात में दहेज को लेकर हंगामा हो गया। दूल्हा और परिजन ने कार और 20 लाख रुपए मांग रख दी। वर पक्ष ने कहा कि ऐसा न होने पर सात फेरे नहीं होंगे। वधू पक्ष ने भारी भरकम रुपया और कार देने पर असमर्थता जाहिर कर दी। .

see more..