Thursday, Dec 11 2025 | Time 06:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संभल उपद्रव में मरने वालों की संख्या हुयी पांच,शहर में तनावपूर्ण शांति

संभल, 25 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे करने गयी टीम पर पथराव के बाद हुये बवाल में घायल दो और लोगों की मृत्यु के बाद गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है।
शहर में सुरक्षा बल की टुकड़ियां लगातार गश्त कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है और अफवाह से बचाव के लिये फिलहाल इंटरनेट सेवायें बाधित की गयी है।
गौरतलब है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रविवार को जामा मस्जिद में सर्वे करने गयी टीम को देखकर समुदाय विशेष के लोग उग्र हो गये थे। बवाल इतना बढ़ गया कि उपद्रवी और पुलिस आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी हुई। उपद्रव के दौरान अनेकों वाहनों को आग़ के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पैर में गोली लगी। डीआईजी, डीएम और एसपी आदि अनेकों पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा एक डिप्टी कलेक्टर का पैर टूट गया।
उपद्रव में पांच नागरिकों मोहल्ला कोट तवेला निवासी नईम (35), फ़तेहउल्लाह सराय निवासी बिलाल (22), हयातनगर निवासी रोमन(40), तुतीपुर इला निवासी कैफ(19) एवं कोर्ट गर्वी निवासी अयान(19) की मौत हो गई। उपद्रव में मरे लोगों के परिजनों ने पुलिस की गोली से लोगों के मरने का आरोप लगाया है वहीं मंडलायुक्त अनंजय कुमार सिंह ने कुछ लोगों की गोली लगने से मौत होने की पुष्टि तो की लेकिन साथ ही कहा कि गोली पुलिस ने नहीं चलाई है।
बवाल को देखते हुए संभल तहसील क्षेत्र की इंटरनेट सेवा रविवार को दोपहर से अगले चौबीस घंटे के लिए बंद कर दी गई तथा सोमवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया। एक दिसंबर तक बिना अनुमति के संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आसपास के जनपदों मुरादाबाद, अमरोहा आदि से भी पुलिस बल को बुलाकर संभल में तैनात किया गया है।
सोमवार को सुबह पुलिस बल ने संभल में फ्लैग मार्च किया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। हिंसा पभावित इलाकों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। जगह-जगह बेरीकेटिंग की गई है। फिलहाल सभल में तनावपूर्ण शांति है।हिंसा के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 400 से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा है कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उपद्रव में शामिल लोगों पर एनएसए आदि की सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 13 दिसंबर से

10 Dec 2025 | 10:13 PM

लखनऊ, 10 दिसंबर (वार्ता) पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश व हिंदुस्तान टाइम्स के बीच मैच से 13 दिसंबर से एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होगी।.

see more..

उत्तरप्रदेश में बिजली बिल राहत योजना में चार लाख उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 300 करोड़ राजस्व प्राप्त

10 Dec 2025 | 8:45 PM

लखनऊ, 10 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अब तक नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड श्रेणी के 3,62,854 उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं, जिससे कुल 282.91 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं बिजली चोरी के मामलों में भी 4,911 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है।.

see more..

1090 चौराहे से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस जल्द होगी शुरू, निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश

10 Dec 2025 | 8:23 PM

लखनऊ, 10 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि लखनऊ आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए 1090 चौराहे से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। बस में प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध होंगे, जो दर्शनीय स्थलों से जुड़ी पृष्ठभूमि, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस बस सेवा का शुभारंभ भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को प्रस्तावित है। बस के मार्ग एवं किराये पर विचार-विमर्श के बाद जल्द निर्णय लिया जाएगा।.

see more..

युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से बचना होगा :योगी

10 Dec 2025 | 8:21 PM

गोरखपुर 10 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज युवाओं के सामने दो चुनौतियां सामने हैं, एक ड्रग्स का नशा और दूसरा मोबाइल या स्मार्टफोन का नशा जिन्हें इन दोनों नशों से बचना होगा।.

see more..

बाराबंकी में वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

10 Dec 2025 | 8:16 PM

बाराबंकी, 10 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में दो कारों की टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें जिंदा जलकर तीन लोगों की मौत हो गई। .

see more..