Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:06 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बदायूं:चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,हालत गंभीर

बदायूं 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीया बच्ची को उठाकर ले जाने और दुष्कर्म को अंजाम देकर बच्ची को घर के बाहर छोड़ फरार हुए युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही बच्चों को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बातया कि कि बच्ची के पिता द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार मंगलवार दोपहर बच्ची अन्य बच्चों के साथ अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, उन्होंने आधे घंटे बाद बाहर जाकर देखा तो बच्ची नहीं थी, तो उन्हें यह लगा कि बच्ची पड़ोस के किसी घर पर चली गई है।
लगभग 1 घंटे बाद पड़ोस का रहने वाला पवन कश्यप (33) बच्ची को घर के करीब छोड़कर भाग गया। बच्ची की दादी ने यह सब देखकर पवन को आवाज लगाई किंतु वह नहीं रुका, उन्होंने बच्ची को गोदी में लिया तो बच्ची रो रही थी। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। किसी अनहोनी के आशंका से परिवार वाले उसे तुरंत घर के अंदर लेकर गए। वहां मां ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरा घटनाक्रम बताया।
बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि पवन कश्यप दरवाजे पर खेल रही उनकी बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कियाl परिजन आसपास के लोगों के साथ पवन को तलाशने को निकले मगर वह अपने घर से फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया और आरोपी पवन के खिलाफ अपहरण, पोक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पवन की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया था और आज पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सं सोनिया
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..