Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:56 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था

गोरखपुर, 31 जनवरी (वार्ता) निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में गुरु गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर आए और शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद नेपाल के पूर्व नरेश आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।
प्रदीप
वार्ता
More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..