Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शिक्षा और सामुदायिक विकास के लिये भूमि और रियलमी ने की साझेदारी

लखनऊ, 15 अप्रैल (वार्ता) देश के अग्रणी नॉन-प्रॉफिट संगठनों में से ‘भूमि’ और स्मार्टफोन प्रदाता कंपनी रियलमी ने शैक्षिक और सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए साझेदारी की है।
अधिकृत जानकारी के अनुसार युवाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित यह कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। साझेदारी का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए सही कौशल एवं संसाधनों के साथ अवसर भी प्रदान करना है। इस पहल द्वारा भूमि को विशाल जनसमुदाय तक पहुँचने और उन्हें एक सफल भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक टूल्स प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इस साझेदारी के जरिये भूमि का उद्देश्य भूमि फैलोशिप, सोशल एंड इमोशनल लर्निंग (एसईएल) प्रोग्राम, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, इग्नाईट शेल्टर्स और भूमि क्लब्स को मजबूत बनाना है वहीं युवाओं को सही टूल्स, संसाधन और ज्ञान प्रदान करके रियलमी एक उज्जवल और समावेशी भविष्य निर्माण की ओर काम कर रहा है।
भूमि स्कॉलरशिप दो-वर्षीय अद्वितीय, पेड प्रोग्राम है, जो युवाओं को कम आय वाले समुदायों में शैक्षिक असमानता को दूर करने में समर्थ बनाता है। फैलो संसाधनों से वंचित सरकारी स्कूलों में काम करते हैं, बुनियादी कौशल सिखाते हैं, टीचर्स को सहयोग देते हैं, अभिभावकों से बात करते हैं, और स्कूल में समग्र परिवर्तन लेकर आते हैं। इस प्रोग्राम द्वारा साल 2020 से 21 फैलो की मदद से 5352 विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाया जा चुका है। इस प्रोग्राम में वर्तमान में 75 फैलो हैं, जो 13017 से अधिक विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन ला रहे हैं।
वैष्णवी श्रीनिवासन, एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, भूमि ने कहा, “ भूमि में हम स्थायी परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा की शक्ति में यकीन करते हैं। हम रियलमी के साथ अपने इस मिशन को अगले चरण में ले जा रहे हैं। हम रियलमी के सहयोग से न केवल अपनी पहुँच बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपने प्रोग्राम्स में बेजोड़ गति भी लेकर आ रहे हैं। युवा भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव और सामाजिक परिवर्तन की प्रतिबद्धता के कारण यह गठबंधन वास्तव में परिवर्तनकारी है।”
प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण अभियान को मिलेगा बड़ा आयाम

06 Feb 2026 | 9:44 PM

गोरखपुर, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में गोसंरक्षण शामिल है। इसके लिए योगी सरकार गोरखपुर में जिसमे एक साथ 2000 बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा ।.

see more..

ईडी बंगले के पास सीजीएम आवास में चोरी, टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

06 Feb 2026 | 9:40 PM

मथुरा, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित रिफाइनरी टाउनशिप में अज्ञात चोरों ने एक वरिष्ठ अधिकारी के आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया। .

see more..

प्रयागराज में ‘किराये की कोख’ का मामला, तीन महिलाएं व एक युवक हिरासत में

06 Feb 2026 | 9:28 PM

प्रयागराज, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाबालिग लड़की को कथित रूप से लालच देकर सरोगेट मदर बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए फाफामऊ पुलिस ने शुक्रवार को तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।.

see more..

पति की मौत से सदमे में महिला ने ट्रेन से लगाई छलांग, मौत

06 Feb 2026 | 8:52 PM

सुलतानपुर, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पखरौली रेलवे स्टेशन के पास बिहार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने चलती श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से छलांग लगाकर जान दे दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।.

see more..

चलती कार से युवती को हाईवे पर फेंकने का आरोप, प्रेमी हिरासत में

06 Feb 2026 | 8:23 PM

कुशीनगर, 6 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कथित रूप से गर्भपात कराने के दबाव को लेकर विवाद के बाद युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। .

see more..