Saturday, Feb 7 2026 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राम मंदिर ट्रस्ट को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच शुरु

अयोध्या, 15 अप्रैल (वार्ता) श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले संदिग्ध मेल की जांच तेज कर दी गयी है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा राम मंदिर ट्रस्ट की आई.डी. टीम भी इस मेल की जांच करने में जुटी है।
ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात रामजन्मभूमि ट्रस्ट के मेल पर धमकी भरा मेल आया था। ट्रस्ट ने रामजन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। हालांकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, पुलिस व सुरक्षा से जुड़े अधिकारी इसको लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने इतना जरूर कहा है कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है, परिसर के अंदर घुसपैठ संभव नहीं है। मेल के जरिये तमिलनाडु के एक व्यक्ति की ओर से राम मंदिर की सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया है।
श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि मेल की जांच ट्रस्ट की आई.डी. टीम कर रही होगी। उन्हें कुछ नहीं पता है। परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा अभेद्य है। आधुनिक उपकरणों का प्रयोग सुरक्षा के लिये किया जाता है। हर श्रद्धालु के सामानों की जांच होती है, ड्रोन प्रतिरोधी संयंत्र भी लगा है।
उन्होंने बताया कि परिसर में कोई खतरा न हो इसके इंतजाम प्रदेश सरकार ने कर रखे हैं। केन्द्र सरकार ने भी अपनी सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर रखी हैं। सरयू के घाटों पर भी सुरक्षा के इंतजाम हैं। रक्षा तंत्र बेहद मजबूत है। ट्रस्ट समय समय पर सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करता है। सोमवार की देर रात पूरे मंदिर परिसर को सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला। परिसर के आसपास के इलाकों में भी जांच-पड़ताल की गयी।
उन्होंने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है, घुसपैठ संभव नहीं है। हर श्रद्धालु के सामानों की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के साथ-साथ आसपास के अन्य जिलों की भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, सिपाही भी जख्मी

07 Feb 2026 | 1:20 PM

हरदोई, 7 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है।.

see more..

महिला ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की

07 Feb 2026 | 1:16 PM

कौशांबी, 7 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने लाइसेंसी रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरब शरीरा निवासी करन सिंह की पत्नी संगीता (42) बीमारी के कारण मानसिक तनाव में रहती थीं। शनिवार सुबह उन्होंने घर के अंदर लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

ऑनलाइन गेमिंग की लत से ‘वर्चुअल ऑटिज्म’ का खतरा : विशेषज्ञ

07 Feb 2026 | 1:13 PM

प्रयागराज, 07 फरवरी (वार्ता) मोबाइल गेमिंग और अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। नोएडा में तीन सगी बहनों की आत्महत्या की घटना के बाद इस विषय पर चिंता और गहरा गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत बच्चों को अवसाद और आत्मघाती प्रवृत्तियों की ओर भी धकेल सकती है।.

see more..

प्रतापगढ़ में सराफ से तीन किलो चांदी व नौ लाख रुपये की लूट

07 Feb 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़, 7 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर देलहूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार सराफ से तीन किलो चांदी और नौ लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये।.

see more..

डील एकतरफा नहीं होती, भाजपा से देश की जनता सवाल पूछ रही है: अखिलेश यादव

07 Feb 2026 | 1:02 PM

लखनऊ, 7 फ़रवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से साफ़ तौर पर पूछ रही है कि “डील” कभी एकतरफा नहीं होती। देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज़ क्या है।.

see more..