Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:44 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था

अयोध्या, 15 अप्रैल (वार्ता) श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिये अब मंदिर परिसर के चारों ओर चार किलोमीटर लम्बी और 16 फीट ऊंची दीवार बनायी जायेगी।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि मंदिर जितना भव्य और दिव्य है, उसकी सुरक्षा भी उतनी ही पुख्ता होनी चाहिये। अभी मंदिर के आसपास केवल स्टील, वायर और लोहे के खम्भे लगे हैं जिससे सुरक्षा पर्याप्त नहीं है, इसलिए अब चारों ओर पक्की दीवार बनायी जायेगी, जो जेल की दीवार की तरह मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि उत्तरी गेट की ओर से इस निर्माण की शुरुआत होगी और उसे पूरा होने में लगभग 18 माह का समय लगेगा। दीवार करीब चार किलोमीटर लम्बी होगी। यह दीवार अत्याधुनिक तकनीक व सेंसर से युक्त होगी। इस दीवार के ऊपर तीन फीट तक स्टील वायर लगाया जायेगा, जिससे किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके। यह फैसला श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लिया गया है। दीवार के निर्माण का काम एक पखवाड़े के भीतर शुरू कर दिया जायेगा।
श्री मिश्र ने बताया कि मिट्टी की जांच के साथ ही पन्द्रह दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इस सुरक्षा दीवार में उन्नत तकनीक के सेंसर लगाये जायेंगे जो किसी भी गतिविधि की पहचान कर तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी सुरक्षा उल्लंघन पर तुरन्त एक्शन लिया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से पूरा किया जायेगा। राम मंदिर की सुरक्षा व उसकी ऊंचाई तथा स्वरूप को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मथुरा में कोहरे के कारण बसें कारें टकरायीं,चार मरे 25 घायल

16 Dec 2025 | 11:31 AM

मथुरा 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार तड़के कोहरे की वजह से कई बसें और कारें आपस में टकरा गई जिसमे चार लोगों की मौत हुई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब चार बजे तीन कारें और सात बसों की आपस में टक्कर हुई है। टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलों को आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है, लिहाजा मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

बस्ती में ट्रक और बस की भिड़त में चार की मौत, 21 गम्भीर

16 Dec 2025 | 11:27 AM

बस्ती 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और बस की आमने-सामने हुई भिड़त में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये है।.

see more..

उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा,चार मरे

16 Dec 2025 | 11:22 AM

उन्नाव 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। .

see more..

आजमगढ़ में डी-11 गैंग का सरगना कुंटू सिंह अदालत में पेश

15 Dec 2025 | 9:50 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तर पर चिन्हित डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।.

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..