Saturday, Jun 13 2026 | Time 23:40 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बहराइच में विनय शंकर तिवारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन

बहराइच 16 अप्रैल (वार्ता) घोटाले के आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर हंगामा किया और प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया ।
कैसरगंज लोकसभा से सपा के प्रत्याशी रहे भगतराम मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जान बूझकर समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही हैं ।
उन्होंने कहा कि विनय तिवारी को सोची समझी साजिश के तहत फसाया गया है । समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ डटकर खड़ी हुई है । सरकार की दमनकारी नीतियों का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था सभी प्रकार के लेखपत्रों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर लागू नहीं

13 Jun 2026 | 8:55 PM

गौतमबुद्धनगर, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गौतमबुद्धनगर के सहायक आयुक्त स्टांप (द्वितीय) बृजेश कुमार ने ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था को लेकर फैली विभिन्न आशंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार के निर्देशों के अनुपालन में कि यह व्यवस्था सभी प्रकार के लेखपत्रों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर लागू नहीं की गई है। .

see more..

सहारनपुर में सड़क हादसे में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

13 Jun 2026 | 8:31 PM

सहारनपुर13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी।.

see more..

राम मंदिर में चोरी के आरोपों की जांच के लिए मंडलायुक्त लखनऊ के नेतृत्व में एसआईटी गठित

13 Jun 2026 | 8:24 PM

लखनऊ, 13 जून (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने इसका गठन किया है।.

see more..

पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान : सुनील शर्मा

13 Jun 2026 | 8:21 PM

सहारनपुर, 13 जून (वार्ता) सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। .

see more..

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

13 Jun 2026 | 8:17 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) ओलंपियन एवं भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को मोक्ष की नगरी वाराणसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। .

see more..