Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत मंदिरों के विकास के लिये 13 परियोजनायें मंजूर

लखनऊ 17 अप्रैल, (वार्ता) नाथ नगरी बरेली में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6676.21 लाख रूपये की 13 परियोजनाओं की मंजूरी प्रदान की गई है।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बुनियादी सुविधायें सुलभ कराना है। इसके साथ ही प्राचीन मंदिरों, नाथ कॉरिडोर आदि का पर्यटन विकास करना है। इनमें नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत अलखनाथ मंदिर का 1167 लाख रूपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य, तुलसीमठ का 971 लाख रूपये से पर्यटन विकास कार्य, तापेश्वरनाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 836.9 लाख रूपये, नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत त्रिवटीनाथ मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 655.6 लाख रूपये तथा नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 298.9 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत धोपेश्वरनाथ मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 771.7 लाख रूपये, कॉवड़ यात्रा स्थलों के विकास के लिए 401.9 लाख रूपये, नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत साइनेज की स्थापना आदि के लिए 497.7 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। यह समस्त कार्य आयुक्त बरेली मण्डल के प्रस्ताव पर स्वीकृत किये गये हैं। बरेली अपने मंदिर समूहों के लिए विख्यात है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अवस्थापना सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है।
प्रदीप
वार्ता
More News

आजमगढ़ में डी-11 गैंग का सरगना कुंटू सिंह अदालत में पेश

15 Dec 2025 | 9:50 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तर पर चिन्हित डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।.

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में डा वेदांती के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ा जनसैलाब

15 Dec 2025 | 9:37 PM

प्रतापगढ़ 15 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और प्रतापगढ व जौनपुर में मछली शहर के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार शाम आठ बजे प्रतापगढ़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता के श्रद्धाजंलि अर्पित की। मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतापगढ़ के रास्ते पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर अयोध्या ले जा रहा था। अयोध्या में मंगलवार को पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर काे जल समाधि दी जायेगी। 1996 और 1998 में प्रतापगढ़ और मछली शहर के सांसद रहे रामविलास वेदांती के निधन से प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ .

see more..

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना आपत्तिजनक: प्रमोद तिवारी

15 Dec 2025 | 9:13 PM

लखनऊ़ 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने को घोर आपत्तिजनक कहा। उन्होने कहा कि वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगारपरक योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़ते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से गांधी जी की स्मृति को नमन किया। उन्होने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पहल पर इस महत्वपूर्ण रोजगार गारण्टी योजना का देश में स.

see more..

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..