Wednesday, Jun 10 2026 | Time 21:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप ने बाजी मारी

प्रयागराज, 25 अप्रैल (वार्ता ) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल की परीक्षा- 2025 के परिणाम शुक्रवार को यहां यूपी बोर्ड मुख्यालय में घोषित किए गए जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह 600 में 587 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनका कुल प्राप्तांक का योग 97.83 है।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डाक्टर महेंद्र देव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में शीर्ष 10 में कुल 55 छात्र-छात्राओं ने स्थान हासिल किया है जिसमें जालौन के यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे।
श्री महेंद्र देव ने बताया कि हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा।
यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक, हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव रहे, जबकि तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रही।
इसी तरह, सीतापुर की आंचल वर्मा, हरदोई की आकृति पटेल, उन्नाव की आस्था पटेल, इटावा की आंशी कश्यप, बाराबंकी की अनसा फातिमा जैदी और प्रयागराज की श्रेया सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि हरदोई की श्रेया राज पांचवे स्थान रहीं।
छठवें स्थान पर सीतापुर के आयुषी यादव, कानपुर नगर के स्वर्णिम कुशवाहा, जालौन की शिवानी देवी, बाराबंकी की गदेर फातिमा और सारिका पांडेय और महोबा के अीाय प्रताप सिंह 600 में 582 अंक प्राप्त किये हें जिनके पूर्णांक का 97 प्रतिशत है।
सातवें स्थान पर सीतापुर की गुंजन सिंह, ऋति मिश्रा, सिद्धी सिंह, शिवम यादव, कानपुर की श्रद्धा दीक्षित, बाराबंकी शुभी वर्मा और गाजीपुर के गगन मौर्या ने 600 में 581 अंक प्राप्त किए हें। इनका कुल प्रतिशत 96.83 है।
इसी प्रकार आठवां स्थान हासिल करने वाले 11 छात्रों में कानपुर और देहात के दिव्या अवस्थी, आकांक्षा सिंह, इटावा आरोही यादव और मुस्कान, औरैया चांदनी राठौर, अंबेडकर नगर अदिति सिंह, वारानसी ख्याति सिंह, भदोही दीपक यादव, महराजगंज दीपशिखा और अनुपम सिंह, देवरिया की प्रीति कुशवाहा ने 600 में 580 अंक अर्जित किया है जिनका कुल पूर्णांक 96. 67 है।
नौवा स्थान पाने वाले कुल छह छात्रों में अयोध्या अनूप कुमार, बाराबंकी वार्तिक वर्मा, गाजीपुर अनीता यादव, चांदौली अमन, प्रयागराज साखी ओझा, फतेहपुर श्रेयांश, मैनपुरी प्रखर और काव्या, मेरठ बैष्ण्वी सिंघल, मोरादाबाद इराम फातिमा,
हरदोई प्रतिभा पटेल, जालौन रिया, अयोध्या कसफ फातिमा, बाराबंकी कैलाश वर्मा और सगौफी मल्लिक, भदोही अंचल कुमारी और प्रतापगढ़ के नीरज ने कुन 600 में 578 अंक प्राप्त किया है जिनका कुल पूर्णांक 96.33 प्रतिशत है।
दिनेश प्रदीप
वार्ता
More News

फर्जी बैनामे से 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 9:36 PM

बुलन्दशहर, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और 1.57 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद, एक कार तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।.

see more..

केपी कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

10 Jun 2026 | 9:30 PM

प्रयागराज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।.

see more..

गोरखपुर शिव मंदिर के सरोवर में नहाते समय युवक डूबा

10 Jun 2026 | 9:23 PM

गोरखपुर 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर स्थित सरोवर में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गए जिसमें एक किशोर की डूब कर मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।.

see more..

भाजपा में सब कुछ संगठन तय करता है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है: पंकज चौधरी

10 Jun 2026 | 7:44 PM

वाराणसी, 10 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399वें दिन पर रिकॉर्ड कायम करने को लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी काशी पहुंचे।.

see more..

अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी काे लेकर पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र

10 Jun 2026 | 7:31 PM

सुलतानपुर, 10 जून (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां प्रसारित किए जाने के मामले में पार्टी के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने बुधवार को सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।.

see more..