Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कौशांबी: चाउमीन फैक्ट्री में लगी आग, तीन झुलसे

कौशांबी 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चाउमीन फैक्ट्री में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग जाने तीन लोग झुलस गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगरपंचायत कड़ा धाम के वार्ड नंबर 01 म्योहरा दारानगर निवासी हेमंत केसरवानी चाउमीन फैक्ट्री चलाते हैं। आज फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह कामकर रहे थे । अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखी कच्ची सामग्री व, चाउमीन पैकेट जलने लगे।
फैक्ट्री के अंदर भरे धुंआ से प्रभावित होकर तीन मजदूर बबलू, संध्या, आराधना बेहोश हो कर झुलस गए सभी घायलों को फैक्ट्री मालिक द्वारा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सिराथू में भर्ती कर दिया गया हैं।
सं सोनिया
वार्ता
More News

भोपाल से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के सहारनपुर निवासी युवक से संपर्क की जांच जारी

13 Jun 2026 | 4:33 PM

सहारनपुर, 13 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा भोपाल से गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध के सहारनपुर निवासी युवक के संपर्क में होने का मामला सामने आया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेश स्थित संदिग्ध तत्वों के संपर्क में थे। मामले की जांच जारी है।.

see more..

ग्रेटर नोएडा : छात्रावास की इमारत से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, जांच शुरू

13 Jun 2026 | 3:09 PM

ग्रेटर नोएडा, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक बालिका छात्रावास में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर छात्रावास की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी। .

see more..

नोएडा एयरपोर्ट पर पहले दिन 15 जून को आठ उड़ानों की आवाजाही, सुबह 8.05 पर आयेगी पहली फ्लाइट

13 Jun 2026 | 3:08 PM

ग्रेटर नोएडा, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें सोमवार 15 जून को शुरू हो रही हैं तथा पहले दिन चार आगमन और चार प्रस्थान मिलाकर कुल आठ उड़ानों की आवाजाही होगी। .

see more..

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने विकसित की संस्थान की पहली सिलिकॉन चिप

13 Jun 2026 | 2:43 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग के छात्रों ने स्नातक स्तर पर अनुसंधान और सेमीकंडक्टर नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान का पहला सफल सिलिकॉन टेप-आउट पूरा किया है।.

see more..

अमेठी में एआई आधारित निःशुल्क डिजिटल शिक्षा सेवा का आगाज

13 Jun 2026 | 2:37 PM

अमेठी 13 जून (वार्ता) अमेठी के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मटियारी ने एक एआई आधारित डिजिटल ऐप का शुभारंभ शनिवार को किया। यह निः शुल्क सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका लाभ 21 जून से अमेठी के छात्र उठा सकते है। .

see more..