Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


डॉ के विक्रम राव की स्मृति में जर्नलिज्म संस्थान खोले सरकार: रिज़वी

लखनऊ 17 मई (वार्ता) इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय के विक्रम राव को आज यूपी प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों और मजदूर संगठनों के नेताओं ने उन्हें स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राव साहब ने कभी चुनौतियों के आगे झुकना नहीं सिखा । वह समस्याओं के खिलाफ लड़ते थे। उन्होंने शोक सभा में प्रस्ताव रखा की के विक्रम राव के नाम पर एक इंस्टीट्यूट आफ जर्नलिज्म उत्तर प्रदेश सरकार स्थापित करें ।
इस बारे में यूनियन के प्रस्ताव पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। श्री रिजवी ने यह भी अपील किया कि प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों को इस प्रस्ताव के समर्थन में सरकार को ज्ञापन भेजना चाहिए। एन सी पी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सिराज मेंहदी ने कहा कि उनका जाना बेहद दुखद रहा। वह एक बहादुर नेता थे। संगठन के रूप में उनके कार्य अद्वितीय थे । राव ने पत्रकार साथियों के लिए श्रेष्ठ मानदंड स्थापित किया।
हिंद मजदूर सभा के नेता उमाशंकर मिश्रा ने के विक्रम राव के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज के विक्रम राव जैसे व्यक्तित्व के धनी पत्रकारों की कमी हो गई है। जिसे पूरा तो नहीं किया जा सकता लेकिन उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने के विक्रम राव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारीय हितों के रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया । जहां-जहां उन्होंने संघर्ष की अगुवाई की उन जगहों पर उनकी स्मृति में गोष्ठियां आयोजित की जाएं ।
यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि डॉ विक्रम राव कभी भी किसी के समक्ष झुके नहीं , उन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारीय हितों के लिए समर्पित कर दिया। देश दुनिया की घटनाओं की उनकी जानकारी अद्वितीय थी।
इस अवसर पर उपस्थित स्वर्गीय के विक्रम राव की पत्नी डॉक्टर सुधा राव, पुत्र के विश्वदेव राव , बेटी विनीता ने उनकी स्मृति में पौधारोपण किया।
शोक सभा में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू , भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह, इंसराम अली, रजत मिश्रा, विजय शंकर पंकज, देवराज सिंह , प्रेम कांत तिवारी, शिवशरण सिंह ,सुरेश बहादुर सिंह, नितिन श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, सर्वेश सिंह, मनोज मिश्रा, भरत सिंह , प्रद्युम्न तिवारी, मसूदउल हसन , जफर इरशाद , धीरेंद्र श्रीवास्तव , श्याम बाबू , इन्द्र मणि, राजेंद्र द्विवेदी , नायला किदवई समेत उपस्थित पत्रकारों, राजनेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में बिठूर-मंधना मार्ग के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 137 करोड़

17 Jan 2026 | 8:39 PM

कानपुर 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में पौराणिक स्थल बिठूर तक आवागमन को सुचारु बनाने की कवायद के तहत 137 करोड़ रुपये की लागत से बिठूर-मंधना मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।.

see more..

माघ मेले में नागा सन्यासी का जन्मदिन शिष्यों ने धूमधाम से मनाया

17 Jan 2026 | 8:33 PM

प्रयागराज 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की संगम की रेती पर आयोजित हो रहे माघ मेले में जहां देश के कोने कोने से आए साधु संत तरह तरह के अनुष्ठान और साधना में लीन हैं, वहीं माघ मेले में एक नागा संन्यासी का जन्मदिन भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के नागा संन्यासी महंत शिवानंद गिरि का जन्मदिन उनके शिष्यों ने माघ मेले में बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्री दत्तात्रेय सेवा समिति में साधु-संतों और भक्तों ने केक काटकर और भगवान को भोग प्रसाद लगाकर उनका जन्मदिन मनाया है।.

see more..

सीतापुर में पति की हत्या की आरोपी पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 8:31 PM

सीतापुर 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने शनिवार को उसकी पत्नी को प्रेमी और एक अन्य के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 48 घंटे पहले एक युवक का शव लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर कुंवरपुर के पास झाड़ियां में मिला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी पप्पी देवी,एक झोलाछाप डॉक्टर मीनू चौधरी एवं कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के नगराम निवासी राजू का विवाह आठ माह पूर्व थाना मानपुर के मानपुर गांव में हुआ था। मकर संक्रांति के अवसर पर वह ससुराल खिचड़ी खाने के लिए आया था। मृतक की पत्नी तबीय.

see more..

जौनपुर में दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के दोषी को 12 वर्ष की कैद

17 Jan 2026 | 8:24 PM

जौनपुर, 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने शनिवार को धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के आरोपी युवक को 12 वर्ष के सश्रम करावास व 41 हजार रुपए अर्थदंड तथा 50 हजार रुपए प्रतिकर से दंडित किया। .

see more..

संतकबीर नगर में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दस अधिकारियों का वेतन रुका

17 Jan 2026 | 8:23 PM

संतकबीर नगर 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही और उदासीन रवैया अपनाए जाने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमी और खराब फीडबैक पाए जाने के चलते जिलाधिकारी ने 10 अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रोकने तथा 14 अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..