Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:45 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


केंद्र सरकार के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

लखनऊ 17 मई (वार्ता) केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम और पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का मौका गंवा देने का आरोप लगाते हुये आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया ।
शनिवार को राजधानी लखनऊ निशातगंज में प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकले लेकिन जिला अध्यक्ष लखनऊ इरम रिजवी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, साथ ही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही जबरन रोक लिया।
आप यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने जिला अध्यक्ष इरम रिजवी हाउस अरेस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा “ आप लखनऊ की ज़िला अध्यक्ष इरम रिज़वी के हाथ में पोस्टर है। भारतीय सेना ज़िंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद पीओके वापस लो लेकिन वाह रे बहादुर यूपी पुलिस जो हत्यारों को नहीं पकड़ पाती वो भारी संख्या में एक महिला नेता को पकड़ने पहुँच गई।”
प्रदीप
वार्ता
More News

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सक्रिय हुआ निगम, काशी को चमकाने की तैयारी

22 Apr 2026 | 4:03 PM

वाराणसी, 22 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जन-सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों में महासफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे सेंट्रल कमांड के जरिए होगी।.

see more..

कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं कर सकता :योगी

22 Apr 2026 | 3:29 PM

लखनऊ/कोलकाता, 22 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता के जोरासांको में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। .

see more..

टंकी आपरेटर द्वारा फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर लेने से ह्ड़कंप मचा

22 Apr 2026 | 3:23 PM

महोबा,22 अप्रेल (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में जल जीवन मिशन की आधी अधूरी व असफल परियोजना के सुचारु तरीके से संचालन के लिए उच्च अधिकारियो द्वारा डाले जा रहे दबाव से क्षुब्ध होकर एक टंकी आपरेटर द्वारा बुधवार को फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर लेने से ह्ड़कंप मचा है।.

see more..

प्रधानमंत्री के काशी दौरे से पहले सियासी पारा चढ़ा, पत्नी संग मीडिया के सामने आए अजय राय, उठाए गंभीर सवाल

22 Apr 2026 | 3:06 PM

वाराणसी, 22 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार को लहुराबीर स्थित अपने आवास के कैंप कार्यालय में अजय राय अपनी पत्नी रीना राय के साथ मीडिया के सामने आए और एक पोस्टर जारी कर प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला।.

see more..

जब महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगी, तो परिवारवादी यारी अपने आप खत्म हो जाएगीः पंकज

22 Apr 2026 | 2:54 PM

नोएडा 22 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए जब महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगी, तो परिवारवादी यारी अपने आप खत्म हो जाएगी।.

see more..