Friday, Mar 6 2026 | Time 13:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

सोनभद्र 20 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से चार गोवंश, एक तंमचा 315बोर व दो कारतूस बरामद किया गया है। गोली लगने से घायल पशु तस्कर को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गो तस्कर भगवान यादव व अनिल प्रजापति लालगंज मिर्जापुर से पिकअप पर गोवंश लादकर पन्नूगंज रायपुर होते हुए बिहार जाने वाले हैं। इस सूचना पर थाना रायपुर, थाना घोरावल, थाना पन्नूगंज व थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेरा बन्दी की गई मगर जंगली रास्ता व भगौलिक लाभ लेते हुए गोवंश लदी पिकअप आँखो से ओझल हो गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर सभी पुलिस टीम तलाश करने लगी । नगांव, दुल्लहपुर, सरईगढ़, नकटुआ बन्धा की तरफ तलाश करते हुए नकटुआ जंगल से सटे तेनुआ जंगल में कुछ दूरी पर झाड़ के आड़ में रास्ते के बगल में कुछ गोवंश दिखाए पड़े । जिसे एक व्यक्ति जंगल की तरफ हांक कर ले जाते दिखायी दिया। इस पर जैसे ही हम पुलिस वाले अपने-अपने वाहनों से तेजी से उतरकर गोवंश और उसको हांकने वाले व्यक्ति की तरफ बढ़े तो गोवंश हांकने वाला अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया । मौजूद पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी । जिसमें अभियुक्त अनिल प्रजापति उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया । जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके से 4 राशि गोवंश, 1 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनिल प्रजापति रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला है । इसके उपर पूर्व में विभिन्न थानो में कुल नौ मुकदमे दर्ज है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

अवैध प्लाटिंग पर केडीए की कार्रवाई, 19.5 बीघे में निर्माण ध्वस्त

06 Mar 2026 | 1:08 PM

कानपुर, 6 मार्च (वार्ता) कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को जोन-1बी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।.

see more..

शाहजहांपुर में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले

06 Mar 2026 | 12:43 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा और थाना सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते मिले है। .

see more..

वाराणसी-लखनऊ शटल अब शिवपुर में भी रुकेगी

06 Mar 2026 | 12:40 PM

वाराणसी, 6 मार्च (वार्ता) वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 तथा लखनऊ से वाराणसी चलने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव शुक्रवार से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया।.

see more..

समय पर पहचान और उपचार से बहरेपन पर काफी हद तक नियंत्रण सम्भव : डॉ. आरके धीमन

06 Mar 2026 | 12:35 PM

लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) विश्व श्रवण दिवस पर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्नत न्यूरो-ओटोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुनने की कमी (बहरेपन) एक “मूक विकलांगता” है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। .

see more..

शाहजहांपुर में दो समुदाय के बीच विवाद में 11 लोग घायल

06 Mar 2026 | 12:33 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज क्षेत्र में होली के दिन दूसरे समुदाय के युवक पर रंग पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों के एक 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 लोगो को हिरासत में लिया है। .

see more..