Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:40 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें: योगी

दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें: योगी

लखनऊ, 21 मई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग युवाओं के लिए संचालित शैक्षिक संस्थानों में प्रशासनिक तंत्र को संवेदनशील, सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया है।

बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से दिव्यांगजनों के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भ्रम फैलाकर उन्हें अवांछित और समाजविरोधी गतिविधियों की ओर प्रवृत्त करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। ऐसी प्रवृत्तियों के प्रति हमें पूर्णतः सतर्क रहते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक-सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन संस्थानों में सहायता के नाम पर प्रस्ताव देने वाली बाहरी संस्थाओं की पृष्ठभूमि की गहन जांच-पड़ताल के उपरांत ही उनकी अनुमति दी जाए।

उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी बचपन डे केयर सेंटरों, मानसिक मंदित आश्रय केंद्रों, समेकित विद्यालयों तथा ‘ममता’, ‘स्पर्श’ और ‘संकेत’ विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया जाए। यहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और अभिभावकों की अपेक्षाओं को समझते हुए संस्थागत व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ की जाएं।इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए और जब तक नियमित नियुक्ति न हो, तब तक अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से योग्य युवाओं की सेवाएं ली जाएं। इन युवाओं को भविष्य की चयन प्रक्रियाओं में वेटेज प्रदान किया जाना चाहिए।

बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों तथा कार्ययोजनाओं की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुसज्जित हों तथा लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते आठ वर्षों में विभाग के बजट में दस गुना से अधिक वृद्धि की गई है, जो दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांगजन पेंशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में 11.04 लाख लाभार्थियों को 1300 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की गई है, जबकि कुष्ठरोग पीड़ित लगभग 12 हजार व्यक्तियों को 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से सहायता दी जा रही है।

प्रदीप

जारी वार्ता

More News

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सक्रिय हुआ निगम, काशी को चमकाने की तैयारी

22 Apr 2026 | 4:03 PM

वाराणसी, 22 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जन-सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों में महासफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे सेंट्रल कमांड के जरिए होगी।.

see more..

कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं कर सकता :योगी

22 Apr 2026 | 3:29 PM

लखनऊ/कोलकाता, 22 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता के जोरासांको में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। .

see more..

टंकी आपरेटर द्वारा फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर लेने से ह्ड़कंप मचा

22 Apr 2026 | 3:23 PM

महोबा,22 अप्रेल (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में जल जीवन मिशन की आधी अधूरी व असफल परियोजना के सुचारु तरीके से संचालन के लिए उच्च अधिकारियो द्वारा डाले जा रहे दबाव से क्षुब्ध होकर एक टंकी आपरेटर द्वारा बुधवार को फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर लेने से ह्ड़कंप मचा है।.

see more..

प्रधानमंत्री के काशी दौरे से पहले सियासी पारा चढ़ा, पत्नी संग मीडिया के सामने आए अजय राय, उठाए गंभीर सवाल

22 Apr 2026 | 3:06 PM

वाराणसी, 22 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार को लहुराबीर स्थित अपने आवास के कैंप कार्यालय में अजय राय अपनी पत्नी रीना राय के साथ मीडिया के सामने आए और एक पोस्टर जारी कर प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला।.

see more..

जब महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगी, तो परिवारवादी यारी अपने आप खत्म हो जाएगीः पंकज

22 Apr 2026 | 2:54 PM

नोएडा 22 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए जब महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगी, तो परिवारवादी यारी अपने आप खत्म हो जाएगी।.

see more..