Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:05 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत में दो मरे

आजमगढ़,21 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 20/21 मई की रात आजमगढ़ -शाहगंज राजमार्ग पर खानपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई,एक अन्य युवक की हालत गंभीर है । जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान मनीष प्रजापति (24) सरायमीर थाना क्षेत्र की पवई लाड़पुर गांव निवासी के तौर पर की गयी है और दूसरा अतुल यादव (24) दीदारगंज थाने के अबू सैदपुर हबीगंज गांव का निवासी है । घायल युवक अमित भी दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसन गांव का निवासी है जो एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

प्रयागराज में छत गिरने से मजदूर की मौत

14 Apr 2026 | 7:57 PM

प्रयागराज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगोपालगंज निवासी मुकर्रम अली का मकान निर्माणाधीन है। शटरिंग का कार्य प्रतापगढ़ जनपद निवासी गुलशन पाल को दिया गया था। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे मकान पर छत डाली जा रही थी। उसी समय गुलशन पाल अपने साथियों के साथ फिटिंग का काम कर रहे थे।.

see more..

दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

14 Apr 2026 | 7:55 PM

कुशीनगर, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।.

see more..

योगी सम्मानित दो अंतिम गोरखपुर

14 Apr 2026 | 7:53 PM

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के अनुसार एमजीयूजी की स्थापना पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान समय में यह विश्वविद्यालय आठ संकायों मेडिकल साइंसेज, आयुर्वेद, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज, हेल्थ एवं लाइफ साइंसेज, फार्मास्यूटिकल साइंसेज़, एग्रीकल्चर, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट तथा कंप्यूटर एप्लिकेशन के माध्यम से 43 कार्यक्रम संचालित कर रहा है। एमजीयूजी आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के साथ समन्वित करने में भी जुटा है। विश्वविद्यालय में पारंपरिक चिकित्सा केंद्र.

see more..

एमजीयूजी में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

14 Apr 2026 | 7:51 PM

गोरखपुर 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में ‘विकसित भारत.विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे।.

see more..

हमीरपुर में अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण में खर्च होंगे दो करोड़

14 Apr 2026 | 7:11 PM

हमीरपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 आंबेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। प्रत्येक स्थल पर 10 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके तहत हमीरपुर जिले में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि योजना का उद्देश्य प्रतिमाओं के आसपास सुंदरीकरण कर उन्हें सुरक्षित बनाना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने यह पहल की है।.

see more..