Friday, Apr 17 2026 | Time 23:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी को वैश्विक निवेश का हब बनाने के लिए जुटेंगे निवेशक

लखनऊ, 9 जून, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से 10 जून को लखनऊ में एक दिवसीय ' वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जाएगा।
राज्य की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी इस मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति पर चर्चा और प्रचार-प्रसार करेगी। इस दौरान उद्योग जगत के निवेशकों, नीति निर्माताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ गहन विचार-विमर्श भी होगा।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव इस कॉन्क्लेव के मुख्य वक्ता होंगे। इनके साथ नासकॉम के उत्तर भारत क्षेत्र के प्रमुख श्री अमित वर्मा भी उपस्थित रहेंगे, जो उत्तर प्रदेश में वैश्विक प्रतिस्पर्धी जीसीसी, ईकोसिस्टम के निर्माण पर उद्योग की दृष्टि साझा करेंगे। अन्य प्रमुख वक्ताओं में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया से श्री वरुण रमणन, एमएक्यू सॉफ्टवेयर के संस्थापक राजीव अग्रवाल, और टीसीएस लखनऊ के प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं सेंटर हेड अमिताभ तिवारी शामिल होंगे। इसके अलावा रियल एस्टेट डेवलपर्स की शीर्ष संस्था क्रेडाई के सदस्य भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यह नीति वित्तीय प्रोत्साहन, वेतन संबन्धित सब्सिडी (पेरोल), प्रतिभा विकास प्रावधानों और अनुसंधान एवं विकास का एक प्रतिस्पर्धी मिश्रण प्रदान करती है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापार में सुगमता (ईओडीबी) और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश के निवेश-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र, विशाल रोजगार योग्य प्रतिभा पूल और प्रगतिशील नियामक ढांचे का लाभ उठाने के इच्छुक वैश्विक निवेशकों के लिए एक अनूठा नेटवर्किंग अवसर प्रदान करेगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

100 मेगावॉट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल

17 Apr 2026 | 10:34 PM

कानपुर, 17 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा के उपयोग में तेजी आई है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर रूफटॉप के माध्यम से बिजली उत्पादन क्षमता 100 मेगावॉट का आंकड़ा पार कर गई है।.

see more..

बांदा में अंतर्राज्यीय मोबाइल गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 10:31 PM

बांदा, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी, खोए हुए और खराब मोबाइल खरीदकर उन्हें ठीक कर दोबारा सक्रिय करने तथा साइबर अपराधियों को बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।.

see more..

बाबा साहब के सपनों का भारत बना रही सरकार : असीम अरुण

17 Apr 2026 | 10:29 PM

सीतापुर, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने समानता और सम्मान पर आधारित समाज की विचारधारा स्थापित की तथा संविधान निर्माण कर भारत को विश्व का सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया।.

see more..

लखीमपुर में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

17 Apr 2026 | 10:27 PM

लखीमपुर खीरी, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र स्थित रुपनपुरवा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए।.

see more..

दारुल उलूम में मल्टीमीडिया मोबाइल मिलने पर छात्रों को निष्कासन की चेतावनी

17 Apr 2026 | 10:25 PM

देवबंद (सहारनपुर), 17 अप्रैल (वार्ता) नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के लिए परिसर में मल्टीमीडिया (स्मार्ट/एंड्रॉयड) मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध दोहराते हुए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निष्कासन तक की कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।.

see more..