Monday, Mar 16 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शिक्षा में सुशासन और पारदर्शिता की नींव को और भी सुदृढ़ कर रही सरकार: संदीप सिंह

लखनऊ, 9 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी सक्षमता और नेतृत्व कौशल के माध्यम से पूरी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में अग्रसर है।
इसी क्रम में, नौ से 13 जून तक लखनऊ स्थित वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान में 35 ज़िलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। शेष 40 जिलों के बीएसए को इसी कार्यक्रम के दूसरे बैच में 23 से 27 जून के मध्य प्रशिक्षित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएसए को निपुण भारत मिशन, समावेशी शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी संचालन जैसे विषयों में दक्षता प्रदान की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रशासन को नीति क्रियान्वयन, तकनीकी नवाचार और मानव संसाधन विकास में अग्रणी बनाना है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण अपने आप में एक 'शिक्षा प्रशासन के लिए नेतृत्व पाठशाला' है, जो उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति में दूरगामी परिवर्तन का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह प्रयास केवल नीतिगत घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन नीतियों को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दृढ़, शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष नेतृत्व भी तैयार कर रही है।
वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान लखनऊ में हो रहा यह प्रशिक्षण कार्य निष्पादन, वित्तीय अनुशासन, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व कौशल में बीएसए को निपुण बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। यह निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए आधारशिला सिद्ध हो सकता है।
पहले बैच में अमेठी, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, खीरी (लखीमपुर खीरी), कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर के बीएसए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
दूसरे बैच में शामिल होने वाले ज़िलों में कुल 40 जनपद आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, भदोही, बिजनौर, बदायूं, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, उन्नाव और वाराणसी समेत 40 जिले शामिल हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बीएसए को शासन की प्राथमिकताओं की स्पष्ट समझ मिलेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक तेजी आएगी। यह प्रशिक्षण प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ डेटा आधारित निर्णयों और समावेशी शिक्षा दृष्टिकोण को भी मज़बूती देगा। यह बीएसए के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर है।
प्रदीप
वार्ता
More News

चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है: अखिलेश

16 Mar 2026 | 1:53 PM

लखनऊ 16 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना लागू होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा वहां के डीजीपी, पुलिस कमिश्नर सहित एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को हटा दिया गया है।इस मसले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।.

see more..

प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या

16 Mar 2026 | 1:51 PM

प्रतापगढ़, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में सोमवार को धारदार हथियार से मां और बेटे की हत्या कर दी गई।.

see more..

कानपुर में गंगा में मिला अज्ञात शव

16 Mar 2026 | 1:42 PM

कानपुर 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब पौने 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गुप्तार घाट पर गंगा नदी में एक अज्ञात शव किनारे आ लगा है। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, मगर पहचान नहीं हो सकी। उन्होने बताया कि शव लगभग 15–20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जो संभवतः नदी में कहीं दूर से बहकर किनारे आया है। सूचना पर फील्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्.

see more..

बकरी पालन योजना में चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग

16 Mar 2026 | 1:27 PM

श्रावस्ती, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज पाठक ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में अनुसूचित जाति के लिए संचालित बकरी पालन योजना के चयन में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।.

see more..

अविरल-निर्मल यमुना यात्रा का समापन, 500 किमी पदयात्रा से नदी संरक्षण का संदेश

16 Mar 2026 | 1:12 PM

जालौन, 16 मार्च (वार्ता) बुंदेलखंड की जल सहेलियों द्वारा यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ निकाली गई लगभग 500 किलोमीटर लंबी “अविरल-निर्मल यमुना यात्रा” का सफलतापूर्वक समापन हो गया। .

see more..