Monday, Feb 9 2026 | Time 00:52 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर लगा 15 हजार हर्जाना

लखनऊ 09 जून (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने तथ्यों को छिपाकर निगरानी याचिका दाखिल करने पर यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर 15 हजार रूपए का हर्जाना लगाकर याचिका खारिज कर दी।
यह मामला बरेली के एक मकान व इमामबाड़े के पास की 17 दुकानों की वक्फ डीड का था। न्यायाधीश जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल पुनरीक्षण (निगरानी) याचिका पर दिया। इसमें विवादित संपत्तियों के लिए मुतवल्लियों की तैनाती के वक्फ ट्रिब्यूनल के वर्ष 2024 के एक फैसले को चुनौती देकर रद्द करने का आग्रह किया गया था।
दरअसल, यह मामला बरेली में 1934 में शुरू हुआ, जिसमें नवाब मोहम्मद हुसैन खां ने अपनी कोठी और वहां स्थित इमामबाड़े के पास की 17 दुकानों की वक्फ डीड की थी। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी ने वक्फ डीड को चुनौती देकर सिविल जज बरेली की अदालत में दीवानी दावा दाखिल किया। जहां, 1952 में इस वक्फ डीड को शून्य घोषित किया गया। इसके बाद भी यह विवाद चलता रहा। बाद में नवाब की अकेली वारिस हुमा जैदी ने वक्फ कमिश्नर के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। जनवरी 2025 में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन के आदेश पर रोक लगा दी। इसी बीच, शिया वक्फ बोर्ड ने फरवरी 2025 में शिया वक्फ बोर्ड की वर्ष 2024 के फैसले को चुनौती देकर लखनऊ पीठ में यह निगरानी याचिका दाखिल की थी। इसमें, बोर्ड ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हुमा जैदी के मामले में दिए गए आदेश का जिक्र नहीं किया।
इस पर कोर्ट ने कहा बोर्ड द्वारा सारवान तथ्यों को छिपाने का दोषी होने का यह स्पष्ट मामला है, निगरानी कर्ता के इस आचरण की सराहना नहीं की जा सकती। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने निगरानी याचिका को 15 हजार हर्जाने के साथ खारिज कर दिया। हर्जाने की यह रकम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में पीएनबी के पांच अधिकारियों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

08 Feb 2026 | 8:27 PM

नोएडा 08 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पांच अधिकारियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। .

see more..

अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों से भूमि की उर्वरता प्रभावित: आचार्य देवव्रत

08 Feb 2026 | 8:05 PM

बागपत, 8 फरवरी (वार्ता) गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से कृषि भूमि की उर्वरता घट रही है और कई स्थानों पर मिट्टी बंजरता की ओर बढ़ रही है। वह रविवार को छपरौली स्थित गॉडविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे।.

see more..

आजमगढ़ में खोए 197 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, 50 लाख की रिकवरी

08 Feb 2026 | 8:02 PM

आजमगढ़, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 197 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

ललितपुर में पिकअप की टक्कर से मजदूर की मृत्यु

08 Feb 2026 | 8:00 PM

ललितपुर, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार को पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसाईं निवासी श्रीराम (32) पुत्र बारेलाल मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम मसौराखुर्द के पास प्याज से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

बंबे में मिला विवाहित महिला का शव, सनसनी

08 Feb 2026 | 7:57 PM

मैनपुरी, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मधपुरी में रविवार को एक विवाहित महिला का शव घर के समीप स्थित बंबे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।.

see more..