Saturday, Jun 13 2026 | Time 18:46 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संतकबीर नगर : शातिर चोर गिरफ्तार

संत कबीर नगर 13 जून (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में चोरी के 6 मामलों का सफल अनावरण करते हुए खलीलाबाद पुलिस ने शुक्रवार को सामान के साथ एक शातिर चाेर को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को मेंहदावल बाईपास सर्विस लेंन से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद पुत्र अनवर, भिटवा टोला नूरी मस्जिद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर का निवासी है।
नौशाद चोरी के 6 मामलों में संलिप्त है। चोरी के समान भी इसके पास से बरामद हो चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने निजी खर्चों व नशे के लिए चोरी किया करता था।
सं सोनिया
वार्ता
More News

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार काशी में होगा

13 Jun 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) ओलंपियन और भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार काशी में किया जायेगा। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का उपचार के दौरान निधन हो गया।.

see more..

बारिश में मकान की छत गिरी, दिव्यांग दंपती बाल-बाल बचे

13 Jun 2026 | 5:54 PM

रायबरेली, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के जगतपुर क्षेत्र के हेवतहा गांव में शनिवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक मकान की पक्की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश मकान में रहने वाला दिव्यांग दंपती घटना से कुछ समय पहले ही बाहर निकल गया था, जिससे जनहानि टल गई।.

see more..

जौनपुर में बजाज लोन और इंश्योरेंस के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी का खुलासा, गैंग सरगना गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 5:50 PM

जौनपुर, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बजाज कंपनी के नाम पर लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।.

see more..

अगर महाराजा सुहेलदेव होते तो विदेशी आक्रांता राम मंदिर को तोड़ नहीं पाते: योगी

13 Jun 2026 | 5:46 PM

आजमगढ़ 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महाराजा सुहेलदेव होते, तो विदेशी आक्रांता कभी भी अयोध्या में राम मंदिर को नहीं तोड़ पाते। योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मन में जनआस्था के प्रति कोई सम्मान नहीं है, इसलिए जनता को अब उन्हें ढोने की जरूरत नहीं है। एक जनसभा के दौरान इतिहास और आस्था का जिक्र करते हुए योगी ने विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने देश के विभाजन और ऐतिहासिक भूलों के लिए कांग्रेस और सपा को जिम्मेदार ठहराया।.

see more..

एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान

13 Jun 2026 | 5:43 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) काशी में गंगा नदी के मणिकर्णिका घाट के पास पिकेट ड्यूटी के दौरान 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शनिवार को एक युवक को स्नान करते समय गहरे पानी में डूबते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निकट तैनात एनडीआरएफ के बचावकर्मी तत्काल सक्रिय हुए और बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर युवक को डूबने से बचा लिया।.

see more..