Tuesday, Jul 14 2026 | Time 21:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रतापगढ़:पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में थाना लालगंज क थाना लालगंज पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली है और एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिले में बीती शुक्रवार की रात थाना लालगंज पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वाराथाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत पटेरियापुर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम मदनगढ़, बेलहा, थाना लालगंज, प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष के पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया तथा अभियु्क्त वसीर पुत्र मुसाफिर निवासी ग्राम सरदार का पुरवा, थाना लालगंज, प्रतापगढ़ उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के दौरान घायल हुए आमिर खान उर्फ गोलू उपरोक्त का दवा इलाज जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में चल रहा है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट का मोबाइल व 700 रुपये , घटना मे प्रयुक्त 02 अदद तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद की गई है । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
अभियुक्त आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम मदनगढ़, बेलहा, थाना लालगंज, प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष का आपराधिक इतिहास है इस पर गोवध अधिनियम , विस्फोटक पदार्थ अधिनियम , व धोखा धडी जैसे चार अभियोग पंजीकृत हैं।
सं सोनिया
वार्ता
More News

मुरादाबाद में गन्ना समितियों के शिक्षकाें को मास्टर ट्रेनर बनाने के लिये प्रशिक्षण

14 Jul 2026 | 8:42 PM

मुरादाबाद।, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास विभाग और वाधवानी फाउंडेशन (एसडीएन) द्वारा संयुक्त रूप से सहकारी गन्ना समितियों के स्कूलों-कॉलेजों के शिक्षकों को रोजगारपरक शिक्षा का मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया है, लेकिन इस बड़ी पहल का लाभ सूबे के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में शामिल मुरादाबाद मंडल के छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास विभाग और स्किल्स डिवेलपमेंट नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में सोमवार से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

see more..

वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कांग्रेस ने जेपीसी के समक्ष रखा पक्ष, 51 पृष्ठ का ज्ञापन सौंपा

14 Jul 2026 | 8:37 PM

लखनऊ, 14 जुलाई (वार्ता) ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। कांग्रेस ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए 51 पृष्ठ का लिखित ज्ञापन भी सौंपा।.

see more..

शाहजहांपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी मारी गोली

14 Jul 2026 | 8:35 PM

शाहजहांपुर 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र मंगलवार शाम को घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।उसके बाद पति ने स्वयं को भी गोली मार ली।पुलिस ने घायल आरोपी पति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है।.

see more..

मुरादाबाद के हर्रावाला स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण,17 को लोकार्पण

14 Jul 2026 | 8:31 PM

मुरादाबाद, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल अंतर्गत हर्रावाला रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को किया जाएगा। रेल मंडल प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रेल की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, यात्री-अनुकूल एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया है।.

see more..

लूटपाट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

14 Jul 2026 | 8:31 PM

नोएडा 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। .

see more..